फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   People are shivering from the cold, no burning bonfire Corporation

ठंड से ठिठुर रहे लोग, नहीं जल रहा अलाव

Fri, 30 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 30 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
People are shivering from the cold, no burning bonfire Corporation
ठंड से बचाव अलाव सेंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला

टीएचए के लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।  नगर निगम की तरफ से मुख्य सड़कों पर अलाव जलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। जबकि अब तक करीब एक दर्जन जगहों पर अलाव जलने शुरू हो जाने चाहिए थे।       

विज्ञापन


नगर निगम की तरफ से हर साल 15 दिसंबर तक एक दर्जन से अधिक जगहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है, इसके बावजूद नगर निगम ने किसी भी जगह पर अभी तक लकड़ियां नहीं पहुंचाई है।
विज्ञापन


लोग जगह जगह पर खुद आग जलाने के इंतजाम कर रहे हैं। अवर अभियंता संजय गंगवार ने बताया कि अलाव जलाने के लिए लकड़ियां का इंतजाम किया जा रहा है। कुछ दिनों में सभी जगह पर लकड़ियां पहुंच जाएंगी।      
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रय स्थल पर भी नहीं अलाव के इंतजाम      
नगर निगम ने करीब आधा दर्जन जगहों पर अस्थाई आश्रय स्थल का निर्माण किया है। जिसमें सोने के लिए रजाई गद्दे आदि की व्यवस्था है। मोहन नगर, साहिबाबाद रेलवे स्टेशन, महाराजपुर, ज्ञानी बॉर्डर, भोपुरा बॉर्डर आदि जगहों पर अस्थाई आश्रय स्थल बनाए गए हैं। इन जगहों पर भी अलाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इनमें रुकने वाले लोग आसपास से लकड़ी इकट्ठा करके अलाव जला रहे हैं।       


क्या कहते हैं मेयर
मेयर आशु वर्मा का कहना है कि नगर निगम ने सर्दी को देखते हुए 30 जगहाें पर अलाव की व्यवस्था की है। जहां अलाव नहीं जल रहे हैं, वहां जल्द ही व्यवस्था कराई जाएगी। निगम अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed