{"_id":"6a108b84990c4cc9f9013ca0","slug":"pcf-district-manager-arrested-two-sent-to-jail-ghaziabad-news-c-133-1-bul1002-155284-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पीसीएफ का जिला प्रबंधक गिरफ्तार, दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पीसीएफ का जिला प्रबंधक गिरफ्तार, दो को भेजा जेल
विज्ञापन
अनूपशहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार यूरिया घोटाले में नामजद ट्रांसपोर्टर। स्रोत: पुलिस
अनूपशहर। थाना अनूपशहर पुलिस ने सरकारी यूरिया की कालाबाजारी में नामजद किए गए पीसीएफ के जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा को झांसी से गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार ट्रांसपोर्टरों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस अभी तक इस मामले में आठ नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं, पुलिस के हत्थे पीसीएफ के दो अधिकारी नहीं चढ़ सके हैं।
सीओ विकास प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी यूरिया घोटाले के मामले में नामजद 10 में आठ आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य आरोपी और पीसीएफ के भंडार नायक रामेंद्र सिंह को पिछले सप्ताह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अब मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहे ट्रांसपोर्टर दिलशाद और सलीम को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इस घोटाले में अब तक सात आरोपी सलाखों के पीछे जा चुके हैं। जिला प्रबंधक दिव्यांशु वर्मा से पुलिस पूछताछ कर रही है। भंडार नायक हरेंद्र प्रताप सिंह और सहायक लेखाकार यश राघव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। कुछ अहम सुराग व ठिकानों का पता चला है। जल्द ही तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी रामकुमार यादव ने 10 मई पुलिस की मदद से गंगा पुल के पास से तीन ट्रकों को पकड़ा था। इनमें 1575 कट्टा सरकारी यूरिया बरामद किया था।