{"_id":"68545dc3a382f6e1e00196e4","slug":"partners-sued-for-fraud-worth-crores-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-660983-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: साझेदारों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: साझेदारों पर करोड़ों की धोखाधड़ी का मुकदमा
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर में साझेदारी के नाम पर कारोबारी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की घटना सामने आई है। मामले में कविनगर निवासी अनुपम मित्तल की शिकायत पर पुलिस ने ब्रिजेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, तुषार चौधरी, विजय कुमार, अंजू गुप्ता समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
अनुपम मित्तल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों के साथ मिलकर कान्हा फोर्ज कंपनी खोली थी। इसमें धातु की ढलाई का काम होता था। आरोपियों ने साझेदारी के बाद 50 फीसदी हिस्सेदारी कुंज फोर्जिंग को हस्तांतरित कर दी। जिसके बाद उनको अलग होने के लिए मजबूर होना पड़ा। उनको आरोपियों द्वारा 8.80 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था, लेकिन उन्होंने केवल 2.4 करोड़ रुपये ही उनको दिए। उन्होंने जो पांच करोड़ लोन लिया था, उस राशि को दूसरी फर्म के खाते में ट्रांसफर करा लिया। इस बारे में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि जांच कराई जा रही है। शिकायतकर्ता से साक्ष्य मांगे गए हैं। संवाद