फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Partner accused of fraud of Rs 9.50 lakh

Ghaziabad News: साझीदार पर 9.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Partner accused of fraud of Rs 9.50 lakh
गाजियाबाद। नंदग्राम थानाक्षेत्र में पार्टनर से धोखाधड़ी कर साढ़े नौ लाख रुपये हड़प लिए गए। इस मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नंदग्राम के सिहानी रोड पर अंकुर त्यागी ने बताया कि उन्होंने अपने पार्टनर विपुल गुप्ता के साथ मिलकर एक फर्म क्यूरा एलएलपी जनपद गौतमबुद्ध नगर में खोली थी। फर्म का उद्देश्य स्वीमिंग पूल का निर्माण का ठेका लेना और निर्माण उपयोग में होने वाला सामान खरीदना था। इसका संचालन करने के लिए उन्होंने व विपुल गुप्ता द्वारा एक साझा खाता खुलवाया गया था। बैंक खाते में दोनों ने 13 लाख रुपये संयुक्त रूप से जमा किए। आरोप है कि इसके बाद विपुल गुप्ता ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए उन्हें बिना जानकारी दिए खाते से सारी रकम निकाल ली। इसकी जानकारी उन्हें बैंक में जाकर हुई। वहीं, पीड़ित का आरोप है कि उसकी भाभी मोनिका त्यागी की भी एक फर्म है, जो ठेका लेकर स्वीमिंग पूल का निर्माण करती है। आरोपी विपुल गुप्ता ने उसकी भाभी को विश्वास में लेकर स्वीमिंग पूल निर्माण का सामान खरीदने के लिए 3.5 लाख रुपये खाते के माध्यम से दिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो सामान दिया और न ही रकम लौटाई है। इस तरह आरोपी ने पीड़ित से साढ़े नौ लाख रुपये धोखाधड़ी कर ली। अब रकम मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed