{"_id":"57fd0f454f1c1b3e7128f75b","slug":"pakistan-should-be-destroyed-attacking-militant-hideout","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पाकिस्तान पर हमला कर तबाह किए जाएं आतंकी ठिकाने’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पाकिस्तान पर हमला कर तबाह किए जाएं आतंकी ठिकाने’
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
rss
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘भारतीय सेना ने जिस तरह से पीओके में घुसकर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया था, उसी प्रकार अब पाकिस्तान पर सीधा हमला किए जाने का समय आ गया है। भारत सरकार को चाहिए कि पाकिस्तान पर हमला करके वहां चल रहे आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया जाए।’ यह कहना है आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मधुभाई कुलकर्णी का।
विज्ञापन
मधुभाई कुलकर्णी मंगलवार सुबह नेहरू नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित पथ संचलन कार्यक्रम से पहले स्वयं सेवकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की निगाहें आज भारत की ओर हैं। योग, अध्यात्म और ज्ञान के मामले में तो पहले से ही भारत दुनिया भर में छाया हुआ है, अब टेक्नोलॉजी में भी भारत एक महाशक्ति के रूप में उभरता जा रहा है। दुनिया भर के लोग भारत पर नजर टिकाए हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश प्रेम की भावना सर्वोपरि होती है। प्रत्येक नागरिक को अपने देश से प्रेम करना चाहिए। सेवा का भाव ही परस्पर प्रेम संबंधों को बढ़ावा देता है। इससे पहले स्वयं सेवकों ने शस्त्र पूजन कर दशहरा मनाया। स्वयंसेवकों ने नए गणवेश में पथ संचलन किया।
विज्ञापन
सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण से शुरू हुआ यह पथ संचलन शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस स्कूल प्रांगण में समाप्त हुआ। पथ संचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। इस अवसर पर विभाग प्रचारक विनोद कुमार, महानगर संघचालक कैलाश, महानगर प्रचारक वतन कुमार, संपर्क प्रचारक चंद्रराज, महानगर प्रचार प्रमुख विपिन त्यागी, गिरीश कुमार मौजूद रहे।