फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Otherwise car parking

पार्किंग नहीं तो कार नहीं

Mon, 02 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 02 Jan 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
Otherwise car parking
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला

अगर आपके पास पार्किंग की जगह नहीं है तो भले ही आप कार खरीद लें लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे। यानी पार्किंग नहीं तो कार का रजिस्ट्रेशन नहीं। नई कार का रजिस्ट्रेशन करने से पहले आरटीओ वाहन स्वामी के पास जाकर पार्किंग का भौतिक सत्यापन करेगा। 

विज्ञापन


शासन स्तर से इस नियम को लागू करने की कवायद चल रही है। हालांकि वर्तमान में आरटीओ आवेदकों से एफिडेविट लेता है।जनपद में वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग नया नियम लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन


मेट्रो सिटी में वाहनों के रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक को यह बताना जरूरी होता है कि वह वाहन की पार्किंग कहां करेगा, अब यही नियम गाजियाबाद में भी जल्द लागू होने जा रहा है। शासन स्तर से इस पर कवायद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई कार का रजिस्ट्रेशन कराने पर विभागीय कर्मचारी पार्किंग की जगह भौतिक सत्यापन करेगा और वाहन स्वामी के दावे के मुताबिक पार्किंग की जगह नहीं होने पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा।


एआरटीओ विश्वजीत सिंह ने बताया कि वर्तमान में विभाग कार के रजिस्ट्रेशन के वक्त आवेदकों से पार्किंग के संबंध में एफिडेविट लेता है। बिना एफिडेविट के रजिस्ट्रेशन नहीं होता है। नया नियम लागू होने पर उसी के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed