फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Orders issued twice, yet the cameras for issuing traffic fines remain uninstalled.

Ghaziabad News: दो बार आदेश, फिर भी नहीं लगे चालान वाले कैमरे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Orders issued twice, yet the cameras for issuing traffic fines remain uninstalled.
गाजियाबाद। हाईवे पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर कार्रवाई और अपराधियों की निगरानी के लिए एनएचएआई की ओर से दो बार प्रस्ताव तैयार होने के बाद भी अभी तक एनएच नौ पर कैमरे नहीं लग सके हैं। एनएचएआई के अनुसार, डीएमई पर जिस प्रकार से हाईटेक कैमरों को लगाया गया है, उसी प्रकार के कैमरे एनएच-9 की तरफ भी लगाने के लिए पुलिस कमिश्नेरट की ओर से आदेश दिया गया है। इसके तहत मसूरी से छिजारसी टोल तक 52 कैमरे लगाए जा चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से बताए गए एएनपीआर कैमरे अब तक इंस्टॉल नहीं हो सके हैं। पिछले तीन माह से इसको लेकर लगातार कवायद के बाद भी अभी तक सिर्फ केबल को बिछाने का कार्य चल रहा है। वहीं, पुलिस की मॉनिटरिंग के लिए बनने वाला कंट्रोल रूम भी अभी तक तैयार नहीं हो सका है। एनएच-9 पर लगातार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बावजूद इस पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। दूसरी तरफ ट्रैफिक पुलिस भी हाईवे के किनारे से अतिक्रमण को हटाने का काम करेगी। वहीं, कैमरों से चालान भी होंगे। एनएचएआई की सर्वे रिपोर्ट बताती है कि एनएच-9 पर प्रतिदिन करीब तीन लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों समेत दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा व राजस्थान समेत कई राज्यों में आते-जाते हैं।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी करेंगे मॉनिटरिंग और चालान
एनएचएआई के साइट इंचार्ज लोकेश तोमर ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारियों के निर्देशानुसार 34 ब्लॉइंड स्पॉट पर कैमरों को लगाया जा चुका है। दो स्थानों पर एएनपीआर कैमरों को लगाना है। जिसके लिए कैमरे आ चुके हैं। इसके लगने के बाद पुलिसकर्मी इससे चालान और अन्य कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed