फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Open gym machines at Swarna Jayanti Park are out of order, causing inconvenience to people

Ghaziabad News: स्वर्ण जयंती पार्क में ओपन जिम की मशीनें खराब, लोग परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Open gym machines at Swarna Jayanti Park are out of order, causing inconvenience to people
इंदिरापुरम। नीतीखंड एक स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में बना ओपन जिम इन दिनों बदहाल हो गया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का आरोप है कि कई मशीनें पूरी तरह टूट चुकी हैं। टूटी मशीनों का उपयोग करने में लोगों को चोटिल होने का डर सता रहा है।
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम का सबसे बड़ा पार्क है। यहां सुबह-शाम सैकड़ों की संख्या में लोग टहलने और व्यायाम करने आते हैं। आरडब्ल्यूए फेडरेशन के पदाधिकारी सुदर्शन अवस्थी ने बताया कि ओपन जिम से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल रहा था। वहीं अब रखरखाव की कमी के चलते जिम की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी मरम्मत कार्य नहीं कराया जा रहा। लोगों ने पार्क की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जल्द निगम के अधिकारियों से शिकायत की है कि पार्क में बने ओपन जिम की कई मशीनें खराब पड़ी हैं, कुछ के पुर्जे टूटे हुए हैं। चारों और गंदगी रहती है। सुबह और शाम के समय बड़ी संख्या में लोग यहां व्यायाम करने आते हैं, लेकिन उपकरणों की खराब स्थिति के कारण उन्हें परेशानी हो रही है। वहीं, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज का कहना है कि जिम की शिकायत मिली है। मशीनों की जांच कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed