फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Online registration will be done at CHC, investigation report will be available on mobile

Ghaziabad News: सीएचसी पर होगा ऑनलाइन पंजीकरण, मोबाइल पर मिलेगी जांच रिपोर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Online registration will be done at CHC, investigation report will be available on mobile
गाजियाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर अब मरीजों का पंजीकरण ऑनलाइन होने के साथ ही खून की जांच रिपोर्ट भी पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आएगी। यह सुविधा शुरू होने से पहले सभी सीएचसी को कंप्यूटरीकृत किया जा रहा है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने निर्देश जारी कर जल्द काम पूरा कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एमएमजी और संयुक्त जिला अस्पताल की तरह ही अब सभी सीएचसी पर भी मरीजों का कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण किया जाएगा। सभी सीएचसी पर कंप्यूटर काफी समय पहले पहुंच चुके हैं, लेकिन ऑपरेटर नहीं होने के कारण व्यवस्था लागू नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही सीएचसी पर पहुंचने वाले मरीजों को पैथ लैब जांच की रिपोर्ट उनकी आभा आईडी पर अपलोड करने के साथ ही मरीजों को वॉट्सएप पर भी भेजी जाएगी। इसके लिए सॉफ्टवेयर मंगवाया गया है। शुरुआत में मरीजों को खून की जांच करवाने के लिए अपनी आभा आईडी की फोटोकॉपी देनी होगी। उससे सीएचसी की लैब से जांच रिपोर्ट उनकी आभा आईडी पर अपलोड करने के साथ ही मरीजों को भी ऑनलाइन भेजी जाएगी। इसके अलावा जल्द ही सीएचसी पर मरीजों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को कंप्यूटराइज्ड कर दिया जाएगा। इससे मरीजों के इलाज और जांच संबंधित पूरी जानकारी उनकी आभा आईडी पर अपलोड की जाएगी। इसके लिए कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। कंप्यूटराइज्ड रजिस्ट्रेशन स्लिप पर मरीज की आभा आईडी भी दर्ज की जाएगी। उसके बाद मरीजों को जांच के लिए अलग से आभा आईडी नहीं देनी होगी।
विज्ञापन



सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि फिलहाल लोनी के 50 बेड वाले संयुक्त अस्पताल की पैथोलॉजी के लिए खून की जांच करने वाली बड़ी मशीन की मांग शासन से की गई है। जल्द ही मशीन मिल जाएगी। उसके बाद लोनी संयुक्त अस्पताल में भी जिले के बड़े सरकारी अस्पतालों में होने वाली खून की अधिकांश जांच शुरू करा दी जाएगी। वर्तमान में सीएचसी की पैथोलॉजी लैब में सिर्फ जरूरी खून की जांच ही हो पा रही है। सीएचसी की लैब को अपग्रेड कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed