फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   one thousand farmers on 400 tractors from bulandshahr will reach up gate on thursday

सरकार के खिलाफ भरेंगे हुंकार: बुलंदशहर से 400 टैक्टरों पर एक हजार किसान गुरुवार को पहुंचेंगे यूपी गेट

Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Jun 2021 10:54 PM IST
सार

भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बुलंदशहर से किसानों का हुजूम यूपी गेट आंदोलनस्थल तक पहुंचने के लिए रवाना हो चुका है। गुरुवार दोपहर में किसान आंदोलन स्थल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। 

विज्ञापन
one thousand farmers on 400 tractors from bulandshahr will reach up gate on thursday
गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कृषि कानूनों के खिलाफ यूपी गेट पर किसानों का कारवां फिर से बढ़ता जा रहा है। भाकियू ने गुरुवार को बुलंदशहर से करीब 400 ट्रैक्टरों पर करीब एक हजार किसानों के पहुंचने का दावा किया है। वहीं, 26 जून को लखनऊ में राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के लिए भी रणनीति बनाई जा रही है। बुधवार को यूपी गेट पर किसानों ने उत्तराखंड में दो किसानों की मौत के बाद उनके परिजनों को 25-25 लाख रुपये का आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। 

विज्ञापन


भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि बुलंदशहर से किसानों का हुजूम यूपी गेट आंदोलनस्थल तक पहुंचने के लिए रवाना हो चुका है। गुरुवार दोपहर में किसान आंदोलन स्थल में पहुंचकर सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे। वहीं, किसानों को किसी प्रकार की कमी महसूस ना हो। इसके लिए अब गांव के उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों ने जिम्मा उठा लिया है। सभी अपने गांवों से सामान इकट्ठा कर आंदोलन में पहुंच रहे हैं। मुजफ्फरनगर के गांवों से किसानों ने दूध की जिम्मेदारी ली है। रोजाना ट्रैक्टर-ट्रॉली में 10 से 12 क्विंटल दूध यूपी गेट पर पहुंच रहा है। 
विज्ञापन


गाजीपुर किसान आंदोलन कमेटी के प्रवक्ता जगतार सिंह बाजवा ने बताया कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक में उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र में दो किसानों की मौत का मामला उठा। इसमें किसानों ने दो दबंगों पर हत्या करने का आरोप लगाया। किसानों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने व पीड़ित परिवारों को 25- 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सितारगंज के सुखचैन सिंह के आकस्मिक निधन पर यूपी गेट पर किसानों ने दुख व्यक्त किया। किसानों ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों के मद्देनजर किसान आंदोलन को और अधिक सक्रिय बनाने की रणनीति बनाई। इस बीच भाजपा को वोट की चोट पहुंचाने का प्लान तैयार किया गया। बैठक में डीपी सिंह, राजवीर सिंह जादौन, बलजिंदर सिंह मान, गुरअवनीत सिंह मांगट, धर्मपाल सिंह, आशीष मित्तल, सुखराज सिंह, गुरमेल सिंह, मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed