{"_id":"67b39361e8c35655d30f583e","slug":"one-lakh-rupees-were-extorted-from-the-young-man-who-was-accused-of-the-accident-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1596-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: हादसे का आरोपी बता युवक से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: हादसे का आरोपी बता युवक से एक लाख रुपये की टप्पेबाजी
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र के पसौंड़ा निवासी शारुन को एक टप्पेबाज ने रास्ते में रोका और उस पर हादसा करने का आरोप लगा दिया। इसके बाद उसकी तलाशी लेने के बहाने बाइक में रखे एक लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद अस्पताल ले जाने के बहाने कुछ दूर पर गली में ले जाकर बाइक रोकी और चाबी लेकर भाग गया। शारुन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शारुन ने पुलिस को बताया कि वह मोहन नगर स्थित निजी फैक्टरी में कर्मचारी हैं। 15 फरवरी की दोपहर वह बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। रास्ते में वजीराबाद रोड पर करीब 12ः40 बजे एक युवक ने उन्हें रोककर हादसा करने का जिम्मेदार ठहरा दिया। युवक ने कहा कि शारुन ने उसकी बहन का एक्सीडेंट कर स्कूटी की चाबी भी निकालकर अपने पास रख ली है। चाबी खोजने के बहाने टप्पेबाज ने शारुन की बाइक के स्टोरेज एरिया में रखी एक लाख रुपये की नकदी देखी और मौका मिलते ही उसे निकाल लिया। इसके बाद वह शारुन को लाजपत नगर में शनि मंदिर के पास ले गया।
वहां बाइक खड़ी करने के बाद उन्हें दूसरी गली में ले गया। यहां तक कि बाइक की चाबी निकालकर भी अपने पास रख ली। साथ ही बहन को अस्पताल से लेकर आने की बात कहकर शारुन से इंतजार करने को कहकर चला गया। काफी देर तक टप्पेबाज के न आने पर युवक ने भाई को फोन कर बाइक की दूसरी चाबी मंगवाई और तब देखा तो एक लाख रुपये की नकदी गायब थी। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। टप्पेबाज को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।