{"_id":"674423e64d6f71377b0ad8d4","slug":"one-died-after-being-crushed-by-speeding-truck-in-khurja-2024-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेलगाम ट्रक: खंभे से लेकर कार-पेड़ तक को उड़ाया, फिर मचाया मार्केट में कोहराम; एक की मौत... मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगाम ट्रक: खंभे से लेकर कार-पेड़ तक को उड़ाया, फिर मचाया मार्केट में कोहराम; एक की मौत... मची चीख-पुकार
Mon, 25 Nov 2024 12:45 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 Nov 2024 12:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक अनियंत्रित ट्रक का कहर देखने को मिला है। जहां पर ट्रक ने एक शख्स को कुचल दिया है। वहीं हादसे के बाद घटना स्थल पर ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ट्रक हादसे के बाद मची चीख पुकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के खुर्जा में एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाटर सप्लायर को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक पहले खंभे, कार, पेड़, मशीन और अन्य समान को तोड़ता हुआ मार्केट में जा घुसा।
विज्ञापन
नेहरूपुर चुंगी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े वाटर सप्लायर को कुचल दिया। इसमें वाटर सप्लायर की मौत हो गई। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे बिजली के खंभे, पेड़, मशीन और अन्य समान को भी तोड़ दिया। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने भाग कर वहां से जान बचाई।
विज्ञापन
नेहरूपुर चुंगी के पास मौजूद दुकानदार अंकित ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सवा दस बजे दुकान खोल कर समान लगा रहे थे। तभी मुंडा खेड़ा चौराहा की ओर से एक तेज रफ्तार में ट्रक आ रहा था जो दुकान के सामने अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे स्थित दुकानों से टकरा गया।
विज्ञापन
ट्रक इस दौरान सड़क किनारे पर कार (ओमनी वैन) में से पानी का जग उतार रहे रिंकू (24) निवासी नेहरूपुर गांव को कुचलता हुआ चला गया। ट्रक की रफ्तार कितनी तेज थी कि उसने बिजली के सीमेंटेड खंभे को भी तोड़ दिया और दुकानों के बाहर रखी ग्लेज़ मशीन, टीन शेड, पेड़ और दीवारों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
वहीं हाथ से की सूचना पर रिंकू के पिता व अन्य परिजन भी पहुंच गए। मृतक रिंकू को देख परिजन बिलख उठे। पीड़ित पिता पप्पू मृत बेटे को देख बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को अस्पताल पहुंचाया और आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। प्रशिक्षु सीओ प्रखर पांडे ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कार्रवाई की जाएगी।