फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   NS Cricket Academy won the match by one wicket

Ghaziabad News: एनएस क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट से जीता मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:34 PM IST
विज्ञापन
NS Cricket Academy won the match by one wicket
प्लेयर ऑफ द मैच रियांश।
गाजियाबाद। तिगरी गोल चक्कर स्थित विशाल इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को त्रिकोणीय सीरीज का मैच खेला गया। एसआरसीए क्रिकेट अकादमी और एनएस क्रिकेट अकादमी के बीच खेले गए मैच में एनएस क्रिकेट अकादमी ने एक विकेट से जीत हासिल की। एसआरसीए क्रिकेट अकादमी की टीम टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 102 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। निशांत कुमार ने 24 और शिवांश तोमर ने 11 रन बनाए। विरोधी टीम से अंश जिंदल ने तीन, रियांश शर्मा और कृष्णा ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए। एनएस अकादमी ने 23 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। रियांश शर्मा ने 47 और मयंक नागर ने 16 रन बनाए। एसआरसीए अकादमी से गेंदबाजी में शिवांश तोमर ने दो, विवान, तनिश और आरव ने एक-एक विकेट लिया। रियांश शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed