फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now you will have to pay 45 paise to get security insurance

Ghaziabad News: सुरक्षा बीमा कराने के लिए अब चुुकाने होंगे 45 पैसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Now you will have to pay 45 paise to get security insurance
गाजियाबाद। रेल यात्रियों को सुरक्षा बीमा कराने के लिए अब 45 पैसे चुकाने हाेंगे। यह सुविधा केवल ऑनलाइन टिकट कराने वाले यात्रियों को ही मिलेगी और वैकल्पिक होगी। सामान्य बोगी में सफर करने वाले व रेलवे टिकट काउंटर से टिकट लेने वाले यात्रियों को इस योजना में शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि एक अप्रैल से आईआरसीटीसी ने रेल यात्रियों के लिए यात्री सुरक्षा बीमा की राशि बढ़ाकर 45 पैसे कर दी है। पहले इसके लिए यात्री को 35 पैसे चुकाने पड़ते थे। यह सुविधा वैकल्पिक होगी, यानी यह यात्री की मर्जी है कि वह इसको लेना चाहता है या नहीं। टिकट कराते समय ही इसका विकल्प यात्री को चुनना होगा। 45 पैसे चुकाने पर रेलवे ट्रेवल इंश्योरेंस कंपनी दुर्घटना में मृत्यु होने, पूरी तरह दिव्यांग होने पर दस लाख, आंशिक रूप से दिव्यांग होने पर साढे सात लाख और घायल होने पर यात्री को दो लाख रुपये उपचार के लिए देती है। ट्रेन की सभी श्रेणियों के एसी 1, 2, 3 व स्लीपर के कन्फर्म टिकट पर ही इसका लाभ यात्री को मिल सकता है। इसमें आधे टिकट यानी बच्चे को तभी कवर कराया जा सकता है जब उसका पूरा टिकट लिया जाएगा। आधे टिकट पर इसका लाभ नहीं लिया जा सकता है।
विज्ञापन

-लोकल यात्रियों ने उठाई मांग : जिले के लोकल स्टेशनों को छोड़ दें तो पुराने रेलवे स्टेशन से रोजाना एक लाख से ज्यादा यात्रियों की आवाजाही हाेती है। गाजियाबाद से लोकल, एक्सप्रेस समेत 300 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। दैनिक यात्री कुलदीप ने बताया कि रेलवे को सामान्य बोगी में सफर करने वाले यात्रियों के लिए भी यह सुविधा लागू करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed