{"_id":"661f0369f3324456aa05cb97","slug":"now-the-elderly-will-not-have-to-enter-the-number-medicine-will-reach-home-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1008-108077-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अब बुजुर्गों को नहीं लगाना होगा नंबर, घर पहुंचेगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अब बुजुर्गों को नहीं लगाना होगा नंबर, घर पहुंचेगी दवा
विज्ञापन
साहिबाबाद। ईएसआईसी कार्डधारकों को अब दवा के लिए डिस्पेंसरी में घंटों तक लाइन में लगने की जरूरत नहीं। मरीजों के घर कूरियर से दवा पहुंचाई जाएगी। ऑनलाइन आवेदन करने के 24 घंटे के भीतर मरीज के घर दवा पहुंच जाएगी। इसके साथ ही बीमारी की हालत में घर से ही सैंपल एकत्रित किया जाएगा। चुनाव बाद यह सुविधा शुरू हो जाएगी।
राजेंद्रनगर सेक्टर-दो स्थित ईएसआईसी अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक कार्डधारक ओपीडी में इलाज कराने के लिए आते हैं। मरीज के जांच के बाद इन्हें दवा के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। कई दवाएं नहीं मिलने पर मरीज को अस्पताल के बाद डिस्पेंसरी भी जाना पड़ता है। इसमें सबसे ज्यादा बुजुर्गों को परेशानी होती है। लेकिन अब इस परेशानी से निजात मिलने वाली है। अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक सुरिंदर कौर ने बताया कि अस्पताल में आए बुजुर्ग मरीजों की जांच के बाद मरीज दवा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद कुरियर के माध्यम से बुजुर्गों के घर दवा पहुंचा दी जाएगी।
बुजुर्गों के लिए चल रहा विशेष क्लीनिक
ईएसआईसी में सीनियर सिटीजन को लाइन में न लगना पड़े, इसके लिए पहले से ही विशेष क्लीनिक की सुविधा दी जा रही है। दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच बुजुर्गों की चिकित्सक जांच एवं दवा मुहैया कराई जाती है। रोजाना विशेष ओपीडी में इलाज कराने वालों की संख्या 20 से 25 है।