फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Not political, national issue to build the temple: Kalraj Mishra

राजनीतिक नहीं, राष्ट्रीय मुद्दा है राम मंदिर का निर्माण : कलराज मिश्र

Tue, 22 Nov 2016 11:50 AM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 22 Nov 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
Not political, national issue to build the temple: Kalraj Mishra
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala

‘राम मंदिर निर्माण राजनीतिक नहीं राष्ट्रीय मुद्दा है। इस मुद्दे को भाजपा ने कभी नहीं छोड़ा और जरूरत पड़ी तो आम सहमति के आधार पर कानून बनाकर अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया जाएगा।’ सोमवार को यह बात केंद्रीय सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने कही।

विज्ञापन


वह परिवर्तन यात्रा के दौरान लाजपत नगर में आयोजित एक सभा को संबोधित कर रहे थे।भाजपा की परिवर्तन यात्रा तमाम जगहों से होती हुई सोमवार शाम करीब छह बजे लाजपत नगर स्थित रामलीला मैदान पहुंची। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो सामूहिक सहमति से कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


राम मंदिर राष्ट्रीय एकता और सद्भाव का मंदिर होगा। राम मंदिर दुनिया के अंदर भारतीय संस्कृति का मंदिर होगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। प्रदेश में भ्रष्टाचार लूट, डकैती के साथ ही मां बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है। प्रदेेश प्रशासनिक अराजकता का शिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश नहीं दे ही क‌िसानों को मुआवजा'

Not political, national issue to build the temple: Kalraj Mishra
कलराज मिश्र - फोटो : amar ujala

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मेरठ सांसद राजेंद्र अग्रवाल, मेयर अशु वर्मा, पूर्व विधायक सुनील शर्मा, महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, बलदेवराज शर्मा, अतुल गर्ग, पवन रेड्डी, अमित राणा, अनूप खन्ना, राजेश त्यागी, मनोज गोयल, आलोक शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि किसानों को जो मुआवजा मिलना चाहिए था, वह प्रदेश सरकार नहीं दे रही। किसानों को मुआवजा देने के लिए केंद्र सरकार ने यूपी सरकार को पैसा दिया, लेकिन वह पैसा किसानों को नहीं दिया गया। सपा ने आपस में पैसे के लिए लड़ रहे हैं। सपा सरकार प्रदेश में अराजकता पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि सपा की राजनीति रुपये, गुंडे और जाति पर चलती है। जबकि भाजपा धर्म, जाति, पैसे पर नहीं राष्ट्रीय राजनीति करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed