{"_id":"5798f7c14f1c1bd66021e49b","slug":"ngos-will-also-be-clear-how-hindon","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीओ बताएंगी हिंडन कैसे होगी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनजीओ बताएंगी हिंडन कैसे होगी साफ
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
Updated Thu, 28 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
hindon
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के लिए यूपी सरकार एनजीओ को भी साथ लेकर काम करेगी। इसके लिए अब पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली एनजीओ से प्लान मांगा गया है। यह प्लान शासन को भेजा जाएगा। शासन इसको अपने एक्शन प्लान में शामिल कर हिंडन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रयास करेगा।
बीते सप्ताह मेरठ मंडल के मंडलायुक्त आलोक सिन्हा ने सहारनपुर और मेरठ मंडल के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाई थी। बैठक में उन जिलों के अधिकारी शामिल रहे जिनसे होकर हिंडन गुजरती है।
गाजियाबाद से जल निगम, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ कई एनजीओ के पदाधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए थे।
जल निगम के अधीक्षण अभियंता केशव गुप्ता ने बताया कि हिंडन नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए जल निगम पीएफआर (प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट) शासन को भेज चुका है। मंडलायुक्त ने एनजीओ से भी प्लान मांगा है।