फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Newborns are being tested for jaundice without drawing blood; a machine indicates bilirubin levels as soon as a finger is inserted

Ghaziabad News: नवजातों का खून निकाले बिना हो रही पीलिया जांच, अंगुली में लगाते ही मशीन बता रही बिलिरूबिन का स्तर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Newborns are being tested for jaundice without drawing blood; a machine indicates bilirubin levels as soon as a finger is inserted
रश्मि ओझा
विज्ञापन


गाजियाबाद। संयुक्त जिला अस्पताल में अब नवजात शिशुओं में पीलिया (बिलिरूबिन) की जांच बिना रक्त निकाले की जा रही है। इसके लिए अस्पताल में आधुनिक ड्रैगर जॉन्डिस मीटर मशीन लगाई गई है। यह मशीन नवजात की अंगुलियों पर लगाते ही बता देती है कि बिलिरूबिन का स्तर सामान्य है या अधिक। इससे दर्द रहित स्क्रीनिंग संभव हो गई है।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. योगेंद्र ने बताया कि अब सभी नवजातों का पहले इस मशीन से स्क्रीनिंग टेस्ट हो रहा है। पीलिया का स्तर जिन बच्चों में अधिक पाया जाता है, केवल उन्हीं का आगे खून की जांच से कन्फर्मेशन टेस्ट कराया जा रहा है। इससे अनावश्यक ब्लड सैंपलिंग कम हो गई है। इससे पहले पीलिया का पता लगाने के लिए सभी बच्चों की खून की जांच कराने की जरूरत पड़ रही थी।
विज्ञापन

हाल ही में लगाई गई मशीन से 10-12 नवजातों की जांच की जा चुकी है। मशीन की कीमत लगभग आठ लाख रुपये बताई जा रही है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्चना सिंह के अनुसार, 37 सप्ताह से पहले जन्म लेने वाले बच्चों में पीलिया का खतरा अधिक रहता है, क्योंकि उनका लीवर पूरी तरह विकसित नहीं होता। हालांकि, जन्म के बाद अधिकांश नवजातों में किसी न किसी स्तर का पीलिया पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मशीन के फायदे
-बिना दर्द वाली स्क्रीनिंग
-तुरंत रिपोर्ट उपलब्ध
-दोबारा इस्तेमाल योग्य तकनीक
-केवल जरूरत वाले बच्चों में ही ब्लड टेस्ट की जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed