फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   New Ghaziabad will be built in the name of Harnandi Puram

मिल गई मंजूरी: हरनंदीपुरम के नाम से बसाया जाएगा नया गाजियाबाद, जीडीए की बोर्ड बैठक में लिया गया फैसला

Mon, 05 Aug 2024 04:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 05 Aug 2024 04:24 PM IST
सार

जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन के पास 541 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर नया गाजियाबाद बसाने की योजना तैयार की है। इसमें छोटे-बड़े आवासीय, व्यवसायिक भूखंडों की योजना लाई जाएगी।

विज्ञापन
New Ghaziabad will be built in the name of Harnandi Puram
मेरठ में मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 165वीं बोर्ड बैठक सोमवार को मेरठ में मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस बैठक में 24 प्रस्ताव रखे गए, जिन पर चर्चा के बाद सभी प्रस्ताव मंजूर कर लिए गए। सबसे अहम नया गाजियाबाद का प्रस्ताव रहा, जिसे हरनंदीपुरम के नाम से बसाने की स्वीकृति मिल गई है। 

विज्ञापन

जीडीए ने राजनगर एक्सटेंशन के पास 541 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर नया गाजियाबाद बसाने की योजना तैयार की है। इसमें छोटे-बड़े आवासीय, व्यवसायिक भूखंडों की योजना लाई जाएगी। रोड और रैपिड रेल नेटवर्क की नजदीकी को ध्यान में रखकर इस नए शहर को बसाने की योजना का खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इंदिरापुरम विस्तार योजना के तहत ग्रुप हाउसिंग भूखंड संख्या 6, 7 व 8 की करीब 3 लाख वर्गमीटर जमीन पर एकल आवासीय योजना के तहत भूखंड नियोजित किए जाएंगे। 12 साल से वेवसिटी में घर का सपना देख रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। बोर्ड ने इसके संशोधित ले-आउट प्लान को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed