{"_id":"58a092d24f1c1b5833d840ba","slug":"netaji-s-security-armor-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी की सुरक्षा के लिए ‘कवच’ तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी की सुरक्षा के लिए ‘कवच’ तैयार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 12 Feb 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Police
- फोटो : demo pic
पुलिस ने विधानसभा चुनाव-2017 में जीतने वाले और फर्स्ट रनरअप प्रत्याशी की सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। एहतियात के तौर पर प्रत्याशियों को काउंटिंग स्थल से उनके घर तक ‘पुलिस सुरक्षा कवच’ में पहुंचाया जाएगा। इसके लिए विशेष रिंग पुलिस टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
जिले में पांच विधानसभा हैं, जिन पर 11 मार्च को मतगणना होगी। पुलिस किसी तरह की कोताही बरतना नहीं चाहती। यही वजह है कि विजेता और फर्स्ट रनरअप प्रत्याशियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने रिंग टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विजेता प्रत्याशी की रिंग टीम में इनसास असलहे से लैस एक सब-इंस्पेक्टर और चार सिपाही, जबकि फर्स्ट रनरअप प्रत्याशी के साथ एक दरोगा और दो सिपाही रहेंगे। रिंग टीम में तैनात पुलिसकर्मी उन दो सिपाहियों से अलग होंगे, जो प्रत्याशियों को जिला पुलिस-प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के मद्देनजर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस की रिंग टीमें प्रत्याशियों को मतगणना स्थल से लेकर उनके घर तक पहुंचाएंगी। इसके अलावा बाकी प्रत्याशियों की सुरक्षा के भी पुख्ता बंदोबस्त किए जाएंगे, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।