फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Neighbor raped innocent playing outside the house, arrested

Ghaziabad News: घर के बाहर खेल रही मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Neighbor raped innocent playing outside the house, arrested
साहिबाबाद। टीला मोड़ थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही पांच साल की मासूम को पड़ोसी ने घर में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। बच्ची के पेट में दो दिन तक दर्द होने पर घटना का पता चला। आरोपी भोपुरा लोनी रोड पर टेंट की दुकान पर कपड़े धोने का काम करता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पानी के आरओ प्लांट पर काम करने वाले युवक टीला मोड़ क्षेत्र में परिवार के साथ रहता हैं। उनकी बेटी निजी स्कूल में पढ़ाई करती है। 16 जून को मासूम बच्ची घर के बाहर पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रही थी। दोपहर में अचानक पड़ोसी आरोपी चुपके से मासूम का हाथ पकड़कर अपने घर में ले गया और बच्ची से दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे टॉफी दिलाने का बहाना दिया लेकिन मासूम चुप नहीं हुई और वह रोती रही। शाम को बच्ची के माता-पिता घर पहुंचे तो वह गुमसुम बैठी थी। मां ने बच्ची से चुपचाप रहने का कारण पूछा लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया। दो दिन तक बच्ची बिल्कुल शांत रही। उसके पेट में दर्द हो रहा था। मासूम के पिता का कहना है कि घटना के बाद बेटी ने घर में खाना भी छोड़ दिया था। उसकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी।
विज्ञापन




बुआ को देखकर मासूम ने बताई अंकल की गंदी हरकत
रविवार को मासूम की बुआ घर पहुंची तो वह उन्हें देखकर तुरंत दौड़ पड़ी और पेट दर्द के बारे में बताकर रोने लगी। बुआ को शक हुआ तो बच्ची ने सभी को पड़ोस में रहने वाले आरोपी की गंदी हरकत के बारे में बताया। वह तुरंत बच्ची को पास के डॉक्टर के पास ले गए। पिता ने घटना की शिकायत टीला मोड़ पुलिस को दी। आरोपी खुद तीन बच्चों का पिता है। टीला मोड़ थाने में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। एसीपी शालीमार गार्डन ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में था। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed