फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   nagar nigam.

बीस हजार किलोग्राम  प्रतिबंधित प्लास्टिक से भरा ट्रक पकड़ा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam.
बीस हजार किलोग्राम  प्रतिबंधित प्लास्टिक से भरा ट्रक पकड़ा - नगर निगम की टीम ने पुलिस प्रशासन की मदद से पाइप मार्केट के पास से ट्रक किया जब्त माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
साहिबाबाद। नगर निगम की टीम ने सोमवार रात को प्लास्टिक सामग्री से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक में 500 कट्टे जिनमें बीस हजार किलोग्राम पॉलिथीन थी। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मदद से ट्रक को कब्जे में लेकर जोनल कार्यालय पर खड़ा करा लिया है।
विज्ञापन
मोहन नगर जोन के जोनल प्रभारी एसके गौतम ने बताया कि नगर आयुक्त दिनेश चंद्र को सोमवार रात करीब 11 बजे फोन पर सूचना मिली थी कि पाइप मार्केट में सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा है। जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक भरी हुई है। नगर आयुक्त के निर्देश पर वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर जम्मू कश्मीर के नंबर का एक ट्रक खड़ा हुआ था। जिसकी जांच की तो शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासन के सहयोग के साथ ट्रक को जब्त कर लिया गया। ट्रक में प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री लगभग 500 कट्टे जिनमें बीस हजार किलोग्राम सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्लास्टिक और अन्य जीव अनािशत कूड़ा-कचरा अधिनियम-2018 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी नगर निगम की टीम ने इस तरह की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed