{"_id":"670077a67ec824275109a0e4","slug":"muslim-organizations-took-to-the-streets-against-yeti-narasimhanand-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1008-482093-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद के खिलाफ सड़कों पर उतरे मुस्लिम संगठन
विज्ञापन
मसूरी। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना के देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों में प्रदर्शन किए गए। महंत के खिलाफ इस्लाम के पैगंबर मौहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का केस दर्ज हुआ है। इसी टिप्पणी पर मुस्लिम संगठन गुस्से का इजहार करते हुए सड़कों पर उतर आए। महंत पर इस तरह के आपत्तिजनक भाषण देने के कई मामले पहले से दर्ज हैं।
ताजा मामला 29 सितंबर का है। महंत ने गाजियाबाद के हिंदी भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण दिया था। इसमें उन्होंने मेघनाथ और कुंभकरण का पुतला जलाने को गलत बताया। इसके बाद मौहम्मद साहब पर टिप्पणी कर दी। इस भाषण का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया। इसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा लगाई गई है। इस पर महंत के खिलाफ एआईएमआईएम, जमीयत उलमा ए हिंद, मुस्लिम युवा मंच और कई अन्य मुस्लिम संगठन महंत की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़कों पर उतर आए हैं।
ढबारसी में फूंका महंत का पुतला
मसूरी। सर्व समाज संगठन के बैनर तले ग्राम मसूरी थाने पहुंचकर लोगों ने महंत के खिलाफ प्रदर्शन किया और थाना प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष जावेद अब्बासी, आरिफ, नौशेर, बिलाल चौधरी, शाहनवाज सलमानी, डा. मुजीबुर्रहमान, गुफरान ठेकेदार, हाफिज अबु बकर, मुशाहिद मौजूद रहे। ढबारसी में जुमे की नमाज के बाद लोग जमा हुए और महंत का पुतला फूंका। ग्राम कुशलिया में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। नॉन वेज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों जिलाधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा। अरमान, चांद मोहम्मद, कल्लू मौजूद रहे। डासना स्थित मखदूम शाह बाबा की मजार पर हाजी आरिफ ने कहा कि शनिवार को बड़ी संख्या में लोग कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों पर हिरासत में लेने पर हंगामा
बुलंदशहर। स्याना में जमीयत उलेमा ए हिंद की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सिकंदराबाद में भी यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। इस पर हंगामा हो गया। पीएसी तैनात करनी पड़ी। इनके अलावा भी कई जगह लोगों ने ज्ञापन दिया।
भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय व मुस्लिम युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पार्टी के जिलाध्यक्ष हाजी फहीम अहमद ने कहा कि महंत का उद्देश्य देश व प्रदेश में केवल धार्मिक दंगे कराना है। मुस्लिम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कादिर एडवोकेट ने कहा कि हम अपने नबी की शान में गुस्ताखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने ईदगाह में भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है।
महमूद मदनी ने गृह मंत्री को लिखा पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद मौलाना महमूद मदनी ने गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में लिखा है कि यति नरसिंहानंद नफरत फैलाने वाले व्यक्ति हैं, जो इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ लगातार जहर उगलने का काम कर रहे हैं, लेकिन इस बार सभी हदों को पार कर दिया है। इस हरकत को किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। मदनी ने कहा कि यह बयान न केवल मुसलमानों की भावनाओं का अपमान है, बल्कि यह एक सोची-समझी योजना के तहत सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश है। उन्होंने गृहमंत्री से इस आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया से हटवाए जाने और यति नरसिंहानंद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। देवबंद में भीम आर्मी और मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली पर प्रदर्शन भी किया।
पर्सनल लॉ बोर्ड ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद सल. की शान गुस्ताखी करने वाले यति नरसिंहानंद के बयान पर सख्त नाराजगी जताई। बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रह़मानी ने बयान जारी कर यति नरसिंहानंद को बदजुबान बताते हुए पैगम्बर मोहम्मद साहब की शान में कहे गए निंदनीय शब्दों को असहनीय और अपनी सीमा रेखा लांघने वाला बताया। मौलाना सरकार से सख्त कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की। बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना रहमानी ने कहा कि यति नरसिंहानंद ने का मकसद करोड़ों मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाना है। उन्होंने उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग करते हुए देश की शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा जाहिर किया।
बिना अनुमति के प्रदर्शन पर दर्ज होगा केस
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश पी. का कहना है कि जो लोग बिना किसी अनुमति के धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जनपद में निषेधाज्ञा लागू है। ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन करने वालों पर नजर रखी जा रही है। जिन लोगों ने प्रदर्शन किया है, उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। सभी मामलों में मुकदमा दर्ज होगा। सभी जगह प्रदर्शन की वीडियो रिकार्डिंग कराई जा रही है।
यति नरसिंहानंद के खिलाफ दर्ज किए गए मामले में डीसीपी नगर राजेश कुमार ने बताया कि वीडियो की फोरेंसिंक जांच कराई जाएगी। जिस कार्यक्रम का यह वीडियो बताया गया है, उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर ही कार्रवाई तय की जाएगी।