फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Municipal Corporation will supply water to ESIC hospital

Ghaziabad News: ईएसआईसी अस्पताल में नगर निगम करेगा पानी की आपूर्ति

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation will supply water to ESIC hospital
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-दो स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अब रेनीवेल से नगर निगम पानी की आपूर्ति करेगा। अस्पताल परिसर में आरओ के माध्यम से 13 जगह मरीजों, तीमारदार और अस्पताल के कर्मचारियों को पानी की सुविधा मिलेगी। सोमवार को जल निगम के अधिकारी सहित अस्पताल की मेडिकल अधीक्षक ने निरीक्षण किया। जिसमें आरओ लगाने के लिए ओपीडी, जनरल वार्ड, स्टोर रूम के पास, पंजीकरण विभाग के पास, हड्डी विभाग, प्रथम तल ऑपरेशन थियेटर के पास सहित अन्य जगह चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन


मेडिकल अधीक्षक सुरिंदर कौर ने बताया कि अस्पताल में अभी तक सबमर्सिबल से वॉटर कूलर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाती थी। वहीं, सबमर्सिबल के खराब होने पर मरीज और उनके तीमारदारों को पानी नहीं मिल पाता था। दूसरी ओर नगर निगम से पानी के आपूर्ति की मांग की गई थी। नगर निगम ने अस्पताल परिसर में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। मगर पानी का टीडीएस ज्यादा होने की वजह से आरओ लगाया जाएगा। इसके लिए 13 जगह चिन्हित किया गया है। जल्द ही आरओ लगाकर वॉटर कूलर के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed