{"_id":"691cc5af485620d67705d23b","slug":"municipal-corporation-will-give-exemption-in-property-tax-on-installation-of-solar-panels-shahibabad-news-c-30-gbd1013-764332-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सोलर पैनल लगवाने पर संपत्तिकर में छूट देगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सोलर पैनल लगवाने पर संपत्तिकर में छूट देगा नगर निगम
विज्ञापन
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगवाने वालों को निगम की ओर से अब संपत्तिकर में छूट दिया जाएगा। इससे लोगों को बिजली की बचत के साथ-साथ धन के भी छूट का लाभ मिलेगा।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि शहर में बढ़ती बिजली की खपत और पर्यावरण प्रदूषण को देखते हुए यह फैसला लिया है। इसका मकसद लोगों को स्वच्छ ऊर्जा अपनाने और बिजली का खर्च कम करने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि शहर ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ सके। नगर निगम मुख्यालय में हुई कार्यकारिणी की बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिल गई है। नए साल से भवन मालिक इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
नगर निगम परिक्षेत्र में 10 लाख से अधिक भवन हैं। इनमें से केवल 5 से सात प्रतिशत भवनों पर ही सोलर पैनल लगे हैं। बाकी भवन मालिक अभी सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। इसी को देखते हुए, भवन मालिकों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से कार्यकारिणी में यह प्रस्ताव रखा था, जिसे हरी झंडी मिल गई है। अब निगम के अधिकारी इसको लेकर तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
900 रुपये की मिलेगी छूट : पीएम सूर्य घर योजना के तहत भवनों की छतों पर सोलर पैनल लगावाने वालों को संपत्तिकर में 900 रुपये की छूट देने की योजना तैयार की गई है। संपत्तिकर को लेकर चल रही योजना के अतिरिक्त सोलर पैनल लगवाने वाले भवन स्वामियों को 900 रुपये की छूट दी जाएगी।