फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MSME for Bharat Conclave Today in Ghaziabad there will be discussion on challenges and development of industry

MSME for Bharat Conclave: गाजियाबाद में आज जुटेंगे उद्यमी, उद्योग जगत की चुनौतियों और विकास पर होगा मंथन

Fri, 12 Sep 2025 08:25 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 12 Sep 2025 08:25 AM IST
सार

औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में इस क्षेत्रीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन डासना के आईएमएस कॉलेज यूसी कैंपस में दोपहर 3.30 बजे से होगा। इस दौरान अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। उद्यमियों से संवाद के इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
MSME for Bharat Conclave Today in Ghaziabad there will be discussion on challenges and development of industry
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव-गाजियाबाद का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। इस मौके पर जिले भर के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमी जुटेंगे। उद्योग जगत की चुनौतियों और उसके बेहतर विकास पर मंथन होगा।

विज्ञापन


जिला व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ ही यूपीसीडा, केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर और उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी रहेगी। सरकार की वर्तमान व भावी योजनाओं से उद्यमियों को अवगत कराने के साथ ही उनकी समस्याओं के समाधान पर विचार होगा। प्रदेश के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


औद्योगिक नगरी गाजियाबाद में इस क्षेत्रीय एमएसएमई कॉन्क्लेव का आयोजन डासना के आईएमएस कॉलेज यूसी कैंपस में दोपहर 3.30 बजे से होगा। इस दौरान अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों के उद्यमी संगठनों के पदाधिकारी अपनी बात रखेंगे। आईआईए, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र, उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ कविनगर औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र, ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र, आनंद विहार औद्योगिक क्षेत्र, लघु उद्योग भारती व अन्य सभी संगठनों से जुड़े उद्यमियों की मौजूदगी रहेगी। शहर में एमएसएमई सेक्टर की वर्तमान स्थिति, उद्योगों को गति देने की भावी योजनाओं और चुनौतियों पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों से संवाद के इस अवसर पर यूपीसीडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मयूर माहेश्वरी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। जिले के मुखिया के तौर जिलाधिकारी रविंदर कुमार मांदड़ उनकी बात सुनेंगे। सुरक्षा के मुद्दे पर पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से उनकी बात होगी।


जीएसटी के मुद्दे पर केंद्र के प्रतिनिधि के तौर पर सीजीएसटी के एडिशनल कमिश्नर विकास सेत व राज्य कर संग्रह विभाग के अपर आयुक्त मानवेंद्र प्रताप सिंह उद्यमियों से रूबरू होंगे। उद्योग विभाग से उपायुक्त श्रीनाथ पासवान के अलावा यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed