फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   M.P.Ed. admission list released; admission must be secured by

Ghaziabad News: एमपीएड के प्रवेश सूची जारी, सात अक्तूबर तक लेना होगा प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
M.P.Ed. admission list released; admission must be secured by
गाजियाबाद। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने एमपीएड प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश व प्रतीक्षा सूची जारी कर दी है। यह सूची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है। अभ्यर्थी सात अक्तूबर तक विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन




वरीयता सूची में शामिल अभ्यर्थियों को सात अक्तूबर तक संबंधित महाविद्यालय में अपना प्रवेश सुनिश्चित करना होगा। उन्हें आवेदन की प्रति, सभी वांछित दस्तावेज की छायाप्रति, मूल प्रमाणपत्र और विश्वविद्यालय प्रवेश विवरणिका के अनुसार निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी आठ से 12 अक्तूबर तक रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकेंगे। निर्धारित अवधि के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यदि वरीयता सूची का कोई अभ्यर्थी समय पर प्रवेश नहीं लेता है, तो उसका अभ्यर्थन स्वतः समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उसके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी को प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य प्रो. संजय कुमार सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से पहले उनके मूल प्रमाणपत्रों की गहन जांच करनी होगी। यह सुनिश्चित करना होगा कि अभ्यर्थी विश्वविद्यालय और एनसीटीई की ओर से निर्धारित सभी शैक्षणिक व अन्य अर्हताएं पूरी करते हैं। वरीयता व प्रतीक्षा सूची से इतर किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, जो अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित शैक्षणिक या अन्य अर्हताएं पूरी नहीं करते, उन्हें भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed