{"_id":"57b8a9974f1c1b29156ecf5a","slug":"movement-accused-the-bjp-will-not-be-caught-in-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों में न पकड़ा मुख्य आरोपी तो भाजपा करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों में न पकड़ा मुख्य आरोपी तो भाजपा करेगी आंदोलन
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 21 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने ब्रजपाल तेवतिया पर हुए हमले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। साथ ही पार्टी ने अल्टीमेटम दिया है कि तीन दिनों में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा नेशनिवार को प्रेस वार्ता में कहा कि पुलिस ने आधा अधूरा खुलासा किया है। यह मुद्दा बड़ा न बन जाए इसलिए प्रदेश सरकार इस घटना पर लीपापोती करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि हमलावरों को आधुनिक हथियार किसने उपलब्ध कराए, किसने फंडिंग की, इसका जवाब पुलिस नहीं दे रही है। उन्हें शक है कि मुख्य आरोपी को प्रदेश सरकार संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन
आखिर क्या कारण है कि मुख्य आरोपी पकड़ से बाहर है। लूट की कार से अपराधी एके 47 लेकर घूम रहे थे, इसकी भनक पुलिस को क्यों नहीं लगी। उन्होंने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित करने की भी मांग की।
दूसरे एंगल से जांच हो पर एंगल का नहीं पता
अजय शर्मा ने कहा कि इस हमले की दूसरे एंगल से भी जांच होनी चाहिए पर दूसरा एंगल क्या हो, यह वह नहीं बता पाए। उन्होंने कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि किन कारणों से यह हमला हुआ।
उन्होंने कहा कि दूसरे एंगल से जांच सीबीआई ही कर सकती है इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि ब्रजपाल तेवतिया की जान को खतरा था, फिर भी उनसे सरकारी गार्ड हटा लिए गए। अजय शर्मा इस सवाल को टाल गए कि तेवतिया को किससे खतरा था।