फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Motorbike hits young girl; bones in both legs broken

Ghaziabad News: बाइक ने मासूम बच्ची को मारी टक्कर, दोनों पैर की हड्डी टूटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Motorbike hits young girl; bones in both legs broken
हापुड़। नगर के मोहल्ला मजीदपुरा में बाइक सवारों ने सात वर्षीय बच्ची को टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई। मजीदपुरा त्रिलोकीपुरम निवासी शबनम ने बताया कि 29 सितंबर को उसकी सात वर्षीय बेटी जुबैरिया घर के बाहर जा रही थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही जुन्नु और उसके दोस्त समीर ने बाइक से उसको टक्कर मार दी। इससे उसके दोनों पैरों की हड्डियां टूट गईं।
विज्ञापन

परिजन घायल बच्ची को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जुन्नु और समीर भी वहां पहुंचे और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसका पूरा इलाज कराने का भरोसा दिया। कुछ देर बाद दोनों वहां से चले गए लेकिन बाद में नहीं लौटे और न ही इलाज के लिए कोई खर्च दिया। पीड़िता का कहना है कि चिकित्सकों ने बच्ची के पैरों में राॅड डालने की बात कही है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह खर्च उठाने में वह असमर्थ है। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed