फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   'Mother India is the world's cheer'

‘विश्व में हो रही है भारत माता की जयकार’

Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
'Mother India is the world's cheer'
rss - फोटो : अमर उजाला

 ‘विश्व में भारत अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त करता दिखाई दे रहा है। पूरे विश्व में भारत माता की  जयकार हो रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब भारत पुन: विश्व गुरु होगा।’ यह कहना है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ  के यूपी प्रमुख कृपाशंकर का।

विज्ञापन


कृपाशंकर रविवार सुबह नेहरू नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में डॉ. केआर बलीराम हेडगेवार के जन्मदिवस पर आयोजित वर्ष प्रतिपर्दा कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह डा. हेडगेवार द्वारा प्रारंभ किए गए आरएसएस की नियमित एक घंटे की शाखा द्वारा ही संभव हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज जो देश के हालात हैं, उसमें विघटनकारी शक्तियों की छटपटाहट दिख रही है। वंदेमातरम और भारत माता की जय बोलने में भी संकट की स्थित बन जाती है। जेएनयू में देश विरोधी नारों पर देश दो भागों में बंटता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असहिष्णुता का शोर मचाया जा रहा है, पुरस्कार वापस लौटाए जा रहे हैं, बताया जा रहा है कि  देश रहने लायक नहीं है। आज जब संपूर्ण विश्व हमारा गुणगान कर रहा है तब देश में छिपे गद्दार और अराजक तत्व इसे कमजोर बनाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जेएनयू के छात्र देशद्रोह करते हैं तो राजनीति शुरू हो जाती है। कश्मीर में छात्रों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है तो उन्हें पीटा जाता है और कोई राजनीतिक दल सामने नहीं आता। दादरी में अखलाक मरता है तो देश असहिष्णु हो जाता है और दिल्ली में डॉ नारंग की निर्मम हत्या पर सब शांत हो जाते हैं।


इद दौरान आरएसएस महानगर द्वारा गांधी नगर, अंबेडकर रोड, मालीवाड़ा चौक और नेहरू नगर में बौद्धिक एवं संचलन (रूट मार्च) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर, जाहरी सिंह, कैलाश, वतन कुमार, विपिन कुमार, परितोष कुमार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed