फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   mother and son died after drowning in semi-constructed drain in Ghazipur police station area of East Delhi

दिल्ली बॉर्डर पर हादसा: गाजीपुर में मां-बेटे की नाले में डूबने से हुई मौत, बारिश से ऊपर तक भर गया था नाला

Thu, 01 Aug 2024 08:42 AM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 08:42 AM IST
सार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र के अर्ध निर्मित नाले में डूबने से मां और बेटे की मौत हो गई।  साप्ताहिक बाजार में जाते समय अर्ध निर्मित 15 फीट नाले में दोनों डूब गए।  खोड़ा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और पुलिस ने देर रात तक मां-बेटे की तलाश की।

विज्ञापन
mother and son died after drowning in semi-constructed drain in Ghazipur police station area of East Delhi
गाजीपुर में मां बेटे की नाले में डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर में बुधवार शाम साप्ताहिक बाजार में जाते समय 22 वर्षीय महिला और उनका तीन साल का बेटा बारिश से जलभराव के कारण अर्ध निर्मित नाले में डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर खोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मां- बेटे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने अग्निशमन के टीम को भी उपकरणों के साथ मौके पर बुलाकर तलाशी अभियान शुरू किया। देर रात तक नगर पालिका परिषद के कर्मचारी और पुलिस मां बेटे को तलाश करने में जुटी रही।

विज्ञापन


अंबेडकर कॉलोनी निवासी गोविंद नोएडा की निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार में उनकी 22 वर्षीय पत्नी तनुजा और 3 साल का बेटा प्रियांशु हैं। बुधवार शाम करीब 7:30 बजे तनुजा बेटे प्रियांशु को लेकर गाजीपुर थाना क्षेत्र में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में जा रही थीं। इस दौरान बारिश से खस्ताहाल सड़क और अर्ध निर्मित नाले में पानी भर गया था।
विज्ञापन

 

जल भराव की वजह से वह अर्ध निर्मित नाले को नहीं देख पाई जिससे उनके आगे आगे चल रहा प्रियांशु अचानक 15 फीट लंबे और 6 फुट चौड़े नाले में गिर गया। उसे बचाने के दौरान वह भी नाले में डूब गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकालने के लिए काफी देर तक तलाश किया लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। कॉलोनी के लोगों ने रात 8:12 बजे करीब डायल 112 पर पुलिस को हादसे की सूचना दी।



तत्काल सूचना मिलने पर खोड़ा पुलिस और नगर पालिका परिषद के कर्मचारी जेसीबी लेकर अर्ध निर्मित नाले के पास पहुंच गए। वहां कर्मचारियों ने नाले में भर पानी को बाहर निकलकर मां बेटे की तलाश की, लेकिन दोनों का देर रात तक कुछ पता नहीं चला। अभियान के दौरान खोड़ा पुलिस ने मौके पर अग्निशमन की टीम को भी बुलाया। टीम में अपने उपकरण की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों के परिवार को भी हादसे की सूचना दी गई। 

झमाझम बारिश से अभियान में कर्मचारियों को हुई परेशानी
मां बेटे के एक साथ नाले में डूबने की सूचना पर नगर पालिका परिषद के कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें झमाझम बारिश से तलाशी अभियान में काफी दिक्कत हुई। इस बीच कर्मचारियों ने अर्ध निर्मित नाले में भरे पानी को निकालने के लिए पंप भी लगाया लेकिन कोई राहत नहीं मिली। इस दौरान अग्निशमन कर्मियों को भी उपकरण चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर हैरत की बात है कि खोड़ा पुलिस ने हादसे की सूचना दिल्ली पुलिस और एमसीडी के कर्मचारियों को दी लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा।

इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मां बेटे के नाले में डूबने की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों की मदद से दोनों को  तलाश करना शुरू कर दिया।

मां-बेटे का मिला शव
इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना गाजीपुर थाना पुलिस को दे दी गई थी। गाजीपुर पुलिस ने रात 12:10 पर नाले से मां-बेटे का शव निकाल कर दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर के दोनों को मृत घोषित करने के बाद गाजीपुर थाना पुलिस ने ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। खोड़ा पुलिस हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी। मां-बेटे की मौत के मामले में पूरी कार्रवाई गाजीपुर पुलिस ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed