फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Mother and Baby Die During Delivery and Hospital Staff Flee in loni

शव लेकर अस्पताल पहुंचा परिवार: दिल्ली में जच्चा-बच्चा की मौत, गाजियाबाद में मचा हंगामा; डॉक्टर-स्टाफ भागे

Mon, 11 May 2026 09:46 AM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 11 May 2026 09:46 AM IST
सार

गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने पर दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचकर लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Mother and Baby Die During Delivery and Hospital Staff Flee in loni
जच्चा-बच्चा की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी थानाक्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिला की हालत बिगड़ने के बाद उसे दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। यहां प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की 9 मई की रात मौत हो गई। 10 मई को परिजन महिला का शव लेकर वापस निजी अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आक्रोशित परिजन और भीड़ को पुलिस बल ने समझाकर शांत कराया। वहीं हंगामे के दौरान अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारी मौके से भाग गए। वहीं परिवार वालों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

विज्ञापन


अगरौला गांव निवासी अप्रवल मूलरूप से हरदोई के हरवल थानाक्षेत्र स्थित परसौली गांव के रहने वाले हैं। करीब 6 वर्ष से वह पत्नी अर्चना (25) और दो वर्षीय बेटे के साथ अगरौला में रह रहे थे। वह ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित कपड़ा फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि 6 मई को नौ माह की गर्भवती पत्नी अर्चना को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा था। 
विज्ञापन


9 मई की देर रात अचानक खून की उल्टी होने के बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली जीटीबी रेफर कर दिया। जब वह पत्नी को लेकर जीटीबी पहुंचे तब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह परिवार वाले बिना पोस्टमार्टम और पुलिस को बताए बिना शव को वापस निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उग्र भीड़ को देखते हुए डॉक्टर व कर्मचारी भाग गए। वहीं सूचना पर पुलिस पहुंची और भीड़ को काबू करते हुए बातचीत की। परिजनों ने अस्पताल के लाइसेंस व पंजीकरण की जांच कराने की मांग की है।


परिजन को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ जांच का आश्वासन दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। -सिद्धार्थ गौतम, एसीपी लोनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed