फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Most residential projects started in Ghaziabad in NCR

Ghaziabad News: एनसीआर में सर्वाधिक गाजियाबाद में शुरू हुए आवासीय प्रोजेक्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Most residential projects started in Ghaziabad in NCR
इंवेस्टर समिट में आए कुल 54 आवासीय प्रोजेक्ट, कुल 26 पर शुरू हुआ काम
विज्ञापन

गाजियाबाद। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में हुआ निवेश अब धरातल पर उतरता नजर आ रहा है। बीते पांच माह में गाजियाबाद में सबसे ज्यादा आवासीय प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं। समिट में आवासीय से जुड़े कुल 54 प्रोजेक्ट में से 52 के करार (एमओयू) हुए थे। इनमें से वर्तमान में 26 प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। इनमें से 80 फीसदी प्रोजेक्ट आवासीय और बाकी व्यावसायिक हैं।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से आवासीय प्रोजेक्ट से जुड़े 15 नक्शों को स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं, समिट में आए कुल 11 आवासीय प्रोजेक्ट के नक्शों को पहले ही स्वीकृति मिल चुकी थी। इसमें वेव सिटी में उप्पल चड्ढïा हाईटेक डेवलपर्स का बड़ा आवासीय प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। एनएच-9 के साथ मेरठ रोड, राजनगर एक्सटेंशन सहित विभिन्न क्षेत्रों में आवासीय प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई है। ऐसे ही कई बिल्डर नक्शा शुरू होते ही प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने की तैयारी में हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के कारण अब गाजियाबाद लोगों की पहली पसंद बनकर उभरा है।
विज्ञापन


दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे सहित आगामी रैपिड रेल प्रोजेक्ट के कारण अब एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शहर में आशियाना खरीद रहे हैं। क्रेडाई एनसीआर व गौड़ ग्रुप के सीएमडी मनोज गौड़ का कहना है कि प्रदेश सरकार की रोजगार और विकास को बढ़ावा देने की नीतियों से निवेशक आगे आए हैं। इनमें से ज्यादा आवासीय प्रोजेक्ट गाजियाबाद व उससे सटे शहरों में विकसित होंगे। रियल एस्टेट सेक्टर में उछाल से प्रदेश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन माह में छह प्रोजेक्ट रेरा में हुए पंजीकृत
दिसंबर से फरवरी माह तक उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में गाजियाबाद के छह आवासीय प्रोजेक्ट पंजीकृत हुए हैं। उससे पहले के आंकड़ों पर नजर डालें तो शहर में बड़ी संख्या में रियल एस्टेट से जुड़ेे प्रोजेक्ट शुरू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed