फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   More than Rs 7 crore seized in code of conduct

Ghaziabad News: आचार संहिता में सात करोड़ से अधिक जब्त की गई राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
More than Rs 7 crore seized in code of conduct
गाजियाबाद। आचार संहिता लगने के बाद नकदी, सोना, चांदी और शराब की जब्ती की गई थी। विभिन्न एजेंसियों को मिलाकर लगभग साढ़े सात करोड़ की नकदी, सोना-चांदी और शराब जब्त किया गया था। उसमें से अभी तक सिर्फ तीन लाख की नकदी ही वापस हुई है। नकदी, सोने -चांदी की वापसी के लिए पांच आवेदन मिले हैं। शिकायत निवारण कमेटी के सामने यह प्रकरण रखे जाएंगे। समुचित साक्ष्य देखने के बाद इनकी वापसी होगी।
विज्ञापन

आचार संहिता के दौरान उड़नदस्ता, एसएसटी, पुलिस, आयकर विभाग, एक्साइज सहित 25 एजेंसियों की कार्रवाई में जिले में साढ़े सात करोड़ की नकदी, शराब और सोना-चांदी पकड़ा गया है। इसमें से एफएसटी और एसएसटी की टीम ने 60 लाख नकद जब्त किए हैं। इसके अलावा आयकर विभाग, एक्साइज और अन्य विभागों ने शराब अन्य नशे की सामग्री और सोना-चांदी और कीमती धातु पकड़े हैं। मतदान के दिन भी शालीमार गार्डन क्षेत्र में 22 लाख 50 हजार की नकदी पकड़ी गई। नोडल अधिकारी एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने बताया कि 10 लाख से अधिक के रुपये और सामान आयकर विभाग के दायरे में आते हैं उनकी कार्रवाई वहां होगी। उससे कम की राशि कलेक्ट्रेट में बनी जिला शिकायत निवारण कमेटी अपने स्तर पर जांच करती है। वहीं, पांच आवेदन आए हैं जिनकी एक-दो दिनों में सुनवाई होगी। अभी तक अलीगढ़ के एक परिवार की तीन लाख नकदी वापस की गई है जो अपनी बेटी की शादी के लिए लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन

इनसेट:
नकदी : 4,06,23,870
शराब -70,42,158
ड्रग्स -1491142
मूल्यवान धातू-3,03,80,000
अन्य -1,89,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed