फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Money was withdrawn from the account by making the young man smell drugs

Ghaziabad News: युवक को नशीला पदार्थ सुंघाकर खाते से रकम निकाली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Money was withdrawn from the account by making the young man smell drugs
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के पास देहरादून जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में खड़े एक युवक को नशीला पदार्थ सुघांकर डेबिट कार्ड से रकम निकालने का मामला सामने आया है। युवक को घटना के अगले दिन होश आया। इसके बाद पीड़ित ने घटना की तहरीर दी। बिसोखर गांव निवासी आबिद ने बताया कि दो दिन पूर्व वह किसी कार्य के लिए देहरादून जाने के लिए वाहन की प्रतीक्षा में बस स्टैंड पर खड़े थे। इसी बीच एक युवक आबिद पास आकर खड़ा हो गया और बातचीत करने लगा। युवक ने बातचीत के दौरान जेब से एक रुमाल निकाल कर उनकी तरफ झटक दिया, इससे आबिद बेसुध हो गया। अगले दिन होश आने पर आबिद ने खुद को अंबर सिनेमा के पास पड़ा पाया। आरोप है कि बदमाश उसे बेहोश कर उसकी जेब से 1500 की नकदी और डेबिट कार्ड निकाल ले गया। बदमाश ने आबिद के खाते से 25 हजार रुपये भी निकाल लिए। वहीं, पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed