फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modular OT will be built in four government hospitals

Ghaziabad News: चार सरकारी अस्पतालों में बनेगी मॉड्यूलर ओटी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Modular OT will be built in four government hospitals
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, लोनी में 50 बेड का अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुरादनगर में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी) बनाया जाएगा। मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार बनाया जाएगा। एमएमजी में 12 साल पहले मॉड्यूलर ओटी बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। बजट आने के बाद भी एनआरएचएम घोटाले की सीबीआई जांच होने से काम शुरू नहीं हो सका था।
सीएमओ डॉ.अखिलेश मोहन ने बताया कि शासन के निर्देश पर चार स्थानों पर मॉड्यूलर ओटी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। ओटी को लेकर शासन स्तर पर कार्यदायी संस्था को नामित कर दिया गया है। जल्द ही इनका निरीक्षण कर ओटी बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, प्लास्टिक और न्यूरो विभाग के ऑपरेशन किए जाएंगे। इसमें संक्रमण फैलने का खतरा बहुत कम होगा। एमएमजी अस्पताल भवन जर्जर होने से यह क्रिटिकल केयर यूनिट में बनाई जा सकती है। व्यवस्था के तहत अधिकांश चीजें स्वचलित होंगी।
विज्ञापन


-मॉड्यूलर ओटी में मिलेंगी यह सुविधाएं-

एमएमजी अस्पताल के वरिष्ठ निश्चेतक डॉ.चरन सिंह ने बताया कि मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एक हाईटेक सर्जिकल यूनिट है। यह संक्रमण को कम करने और सर्जरी को अधिक सुरक्षित व प्रभावी बनाने में मदद करता है। इसमें हाइजीन और सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्टर और लैमिनार एयर फ्लो सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इससे हवा को शुद्ध रखा जाता है और संक्रमण का खतरा कम होता है। ऑटोमैटिक दरवाजे और एंटी-बैक्टीरियल वॉल पैनल्स से हाइजीन का विशेष ध्यान रखा जाता है। यह डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम, ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग और इंटरकॉम सुविधा से लैस होता है। इससे चिकित्सकों और मेडिकल टीम के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकता है। इसमें ऑटोमेटेड सर्जिकल लाइट्स, मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed