फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modinagar police seized twenty bikes running without number plates

Ghaziabad News: मोदीनगर पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के दौड़ रही बीस बाइकें की सीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Modinagar police seized twenty bikes running without number plates
मोदीनगर। नगर में आए दिन हो रही लूट की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए मोदीनगर पुलिस ने सोमवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बीस बाइकों को सीज किया।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय के नेतृत्व में सोमवार को कई स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गोविंदपुरी क्षेत्र में पुलिस बल ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बीस बाइकों को सीज कर थाने भिजवाया। इनमें अधिकांश बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी। कुछ बाइकें समय पूरा होने के बाद भी सड़क पर दौड़ रही थीं। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए कुछ वाहन चालक विपरीत दिशा से बचकर निकल गए। एसीपी ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed