फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Modi did not keep promises to curb inflation: Rahul Gandhi

मोदी जी ने नहीं निभाया महंगाई कम करने का वादा : राहुल गांधी

Sun, 12 Jun 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला साहिबाबाद Updated Sun, 12 Jun 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Modi did not keep promises to curb inflation: Rahul Gandhi
राजनी‌तिक - फोटो : अमर उजाला
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार सुबह अर्थला स्थित महिला विंग की जिला उपाध्यक्ष मीना वर्मा के घर पहुंचे और उनका हाल जाना। मीना बीते बुधवार को प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान झुलस गईं थीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि मीना वर्मा ने महंगाई का मुद्दा उठाया और वह उनके साथ हैं। प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी जी ने महंगाई कम करने का वादा जनता से किया था, लेकिन उसे निभाया नहीं।
विज्ञापन


राहुल गांधी शनिवार को सुबह 10.55 बजे मीना के घर पहुंचे और करीब 10 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने उनका हाल जाना और उनके राजनीतिक सफर के बारे में पूछा। उन्होंने मीना से पूछा कि आप क्या चाहती हैं, जिस पर मीना ने मुस्कुराते हुए कहा कि आप प्रधानमंत्री बन जाइए। इस दौरान मीना के पति कमल वर्मा, बेटी ज्योति भी मौजूद रहे। राहुल गांधी ने मीना का हाथ पकड़कर हिम्मत बंधाते हुई कहा कि आप पार्टी की सच्ची कार्यकर्ता हैं और मेरा आना कोई खास बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीना से मिलकर बाहर आए राहुल गांधी ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर गाजियाबाद के कांग्रेसी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं, जो वाजिब है। मोदी जी महंगाई कम करने का वादा पूरा नहीं कर पाए हैं।

इसके बाद वह सुबह 11.20 बजे दिल्ली के रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व सांसद सुरेंद्र कुमार गोयल, ऑल इंडिया महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा शोभा ओझा, प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव नसीब सिंह, जिलाध्यक्ष हरेंद्र कसाना, महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज, रोहन वाशिंगटन आदि मौजूद रहे।


नाराज लोगों ने राहुल गांधी का काफिला रोका, पोस्टर जलाए
जब राहुल गांधी मीना वर्मा के घर से बाहर निकले और कार में बैठ कर जाने लगे तो स्थानीय लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों का कहना था राहुल गांधी अपनी पार्टी की कार्यकर्ता से मिलने आए, लेकिन उसी कालोनी में एक परिवार के मुखिया ऑपरेटर मुरारी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके परिवार से मिलने का समय उनके पास नहीं था। लोगों ने इसे संवेदनहीनता करार दिया।

मुरारी की पत्नी, परिजनों और लोगों ने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष के काफिले का रास्ता भी रोका। काफिले की गाड़ी के आगे मुरारी की पत्नी खड़ी हो गईं, रिश्तेदार संजीव और राजू ने नारेबाजी शुरू कर दी। मुरारी की पत्नी काफिले की गाड़ी के आगे लेटने लगी तो पुलिस ने किसी तरह रास्ता साफ कराया और राहुल गांधी जा सके। राहुल गांधी के जाते ही लोगों ने नारेबाजी करते हुए उनके पोस्टर फाड़ दिए और उनमें आग लगी दी। लोगों का कहना था कि राहुल गांधी को ऑपरेटर के परिवार से भी मिलकर जाना चाहिए था।

जीटी रोड पर बिगड़ा यातायात, रेंगते दिखे वाहन
राहुल गांधी के आने के दौरान जीटी रोड पर यातायात व्यवस्था बिगड़ गई। वाहनों की गति पर ब्रेक लग गया और वाहन रेंगते दिखे। राहुल गांधी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के जीटी रोड पर आ जाने से जाम की स्थिति बन गई। मोहन नगर से हिंडन पुल तक वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।

सुबह से ही तैनात रहा पुलिस बल
अर्थला में सुबह से ही पुलिस बल तैनात रहा। अर्थला के एंट्री से लेकर मीना के घर तक जगह-जगह पर पुलिस तैनात रही। एसपी सिटी, एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। राहुल गांधी के आने से एक घंटा पहले लोगों की एंट्री बंद करा दी गई। साथ ही छतों पर भी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी तैनात रहे। राहुल गांधी को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विस चुनाव में स्थानीय व्यक्ति को ही प्रत्याशी बनाए जाने की मांग
राहुल गांधी के दिल्ली लौटने के दौरान जिला अध्यक्ष हरेंद्र कसाना, पूर्व सांसद सुरेंद्र कुमार गोयल और महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज उनके साथ रहे। अर्थला से बाहर निकलने के बाद लिंक रोड स्थित यूरो पार्क के सामने राहुल गांधी का काफिला रुका।


इस दौरान राहुल गांधी ने जिले में चल रही पार्टी की गतिविधियों की जानकारी मांगी। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने सभी से संगठन के बारे में पूछा। इस दौरान राहुल गांधी से लोकल व्यक्ति को ही विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने की मांग की गई। साथ ही चुनाव से तीन माह पूर्व टिकट घोषित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed