फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MMG Hospital gets annulment certificate, will get Rs 16 lakh

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल को मिला एंक्वाश सर्टिफिकेट, मिलेगी 16 लाख की राशि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
MMG Hospital gets annulment certificate, will get Rs 16 lakh
गाजियाबाद। राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्वे के बाद एमएमजी अस्पताल को एंक्वाश सर्टिफिकेट मिला है। अस्पताल को 88.69 प्रतिशत अंक मिले हैं। सर्टिफिकेट मिलने के बाद अस्पताल के बेहतर प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार से 16 लाख की धनराशि भी दी जाएगी। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि एंक्वाश की तीन सदस्यीय टीम ने पांच से सात मई को अस्पताल का सर्वे किया था। उसकी रिपोर्ट के अनुसार फार्मेसी की गुणवत्ता 92.26 प्रतिशत, ओपीडी की 88.25, ब्लड बैंक की 87 फीसदी, पीडियाट्रिक वार्ड की 86.77, वार्ड के लिए 88.21, रेडियोलॉजी के लिए 86.42, इमरजेंसी के लिए 85.76, आईपीडी के लिए 90.65, मरीजों की सेवा में 87.18, ओटी में 95.48 और लैब के लिए 87.46 प्रतिशत अंक मिले हैं। मूल्यांकन में 70 फीसदी से अधिक अंक मिलने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से 16 लाख की धनराशि मिलेगी, जिसका इस्तेमाल मरीजों की सुविधाओं के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed