फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Miscreants cheated a young man and a woman of Rs 14.79 lakh

Ghaziabad News: शातिरों ने युवक और महिला से ठगे 14.79 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Miscreants cheated a young man and a woman of Rs 14.79 lakh
इंदिरापुरम। शातिरों ने वसुंधरा सेक्टर-3 में युवक को कंपनियों के शेयर खरीदने व बेचने के बहाने और अहिंसाखंड की महिला को टास्क पूराकर मुनाफा कमाने के बहाने 14 लाख 79 हजार रुपये की ठग लिए। इंदिरापुरम पुलिस ने ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन



केस नंबर-1 शेयर खरीदने के बहाने कराया निवेश
वसुंधरा के शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले दिनों वह इंस्टाग्राम पर विज्ञापन के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े थे। वहां आशीष नाम के युवक ने खुद को संगठित निवेश विशेषज्ञ बताया। उसके बाद उनसे दस हजार रुपये में शेयर एप में पंजीकरण कराया। उसके बाद घर बैठे कमाई का झांसा देकर विभिन्न कंपनियोंं के शेयर खरीदकर मुनाफा कमाने के बहाने 8 लाख 35 हजार रुपये निवेश करा लिए। आरोप है कि ठगों ने उन्हें शेयर बेचने की एवज में डिजिटल खाते में दस लाख रुपये मुनाफा भी दिखाया। लेकिन जब उन्होंने निवेश की रकम और मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया तो ठग ने 40 प्रतिशत पैसे जमा करने की शर्त रख दी। उन्होंने वेबसाइट पर जाकर निवेश करने वाली कंपनी का पता किया तो वह फर्जी एप निकला। उन्होंने दबाव देकर पैसे मांगे तो ठग ने फोन बंद कर दिया। आरोप है कि कई दिन बाद भी जब ठग का फोन स्विच ऑन नहीं हुआ तो उन्होंने साइबर सेल को शिकायत देकर ठगों को पकड़ने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

केस नंबर-2 वीडियो सब्सक्राइब से मुनाफा कमाने की एवज में ठगा
अहिंसाखंड की एक महिला को ठग ने इंस्टाग्राम के जरिये व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा। उसमें पैसे कमाने के लिए अलग-अलग तरीके बताकर निवेश करने को प्रेरित किया। आरोप है कि ठग ने पंजीकरण के नाम पर पांच हजार रुपये वसूले। फिर डिजिटल अकाउंट बनाकर उसमें एक हजार निवेश कराकर 200 रुपये मुनाफा अकाउंट में दिखाया। आरोप है कि ठग ने यूट्यूब पर वीडियो सब्सक्राइब कराने के बहाने उनसे अलग-अलग खातों में 6.44 लाख रुपये जमा करा लिए। उन्होंने मुनाफे सहित 8 लाख की रकम होने पर ठग से पैसे मांगे तो उनसे 40 प्रतिशत रकम और जमा करने के लिए शर्त रख दी। उन्होंने मुनाफे से पहले निवेश की रकम मांगी तो ठग ने फोन बंद कर दिया। उन्होंने इंदिरापुरम पुलिस को ठगी का मुकदमा कराया। ठगे के शिकार दोनों ही पीड़ितों ने नाम बताने से मना कर दिया। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर साइबर सेल खातों से हुई ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है। जांच में खाते उदयपुर, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र के सामने आए हैं। फोन नंबर के आधार पर ठगो की लोकेशन ट्रेस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed