{"_id":"5866a9664f1c1b132ceed5df","slug":"metropolitan-chairman-welcomed-sp-up-gate-was-jammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत, यूपी गेट पर लगा जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा महानगर अध्यक्ष का स्वागत, यूपी गेट पर लगा जाम
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Sat, 31 Dec 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी गेट पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके चलते यूपी गेट पर करीब दो घंटे वाहन चालक जाम से परेशान रहे।
विज्ञापन
यूपी गेट पर शुक्रवार को सुबह करीब दस बजे सपा कार्यकर्ता नव नियुक्त सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी के स्वागत के लिए पहुंचे। करीब साढ़े 11 बजे राहुल चौधरी और सपा नेता नीरज त्यागी दिल्ली से यूपी गेट पहुंचे।
विज्ञापन
उनके काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस वजह से यूपी गेट पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दस मिनट बाद महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी का काफिला निकला। इसके बाद ट्रैफिक कर्मियों ने जाम खुलवाना शुरू किया। जाम खुलने में करीब दो घंटे लग गए। करीब डेढ़ बजे जाम खुला और ट्रैफिक स्मूथ हुआ।
विज्ञापन