{"_id":"58f78ba44f1c1b9d554703e3","slug":"mayor-removed-red-light-will-now-run-in-the-car-as-a-general-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने हटाई लालबत्ती, अब आम जनता की तरह चलेंगे कार में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने हटाई लालबत्ती, अब आम जनता की तरह चलेंगे कार में
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
मेयर
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीवीआईपी कल्चर खत्म करने की मंशा को महापौर अशु वर्मा ने 11 दिन पहले ही गाजियाबाद में लागू कर दिया। केंद्र सरकार की कैबिनेट ने एक मई से लालबत्ती कल्चर खत्म करने का निर्णय लिया है, लेकिन मेयर ने बुधवार से ही अपनी कार की लालबत्ती उतारकर इसे लागू कर दिया। अब महापौर लालबत्ती लगी कार में नहीं चलेंगे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की कैबिनेट ने निर्णय के मुताबिक प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद भी अब लालबत्ती की कार से नहीं चलेंगे। हालांकि उनके पास रुतबा दिखाने के लिए अभी 11 दिन बाकी है। एक मई से यह नया निर्णय लागू होना है लेकिन महापौर अशु वर्मा का कहना है कि जो काम 11 दिन बाद होना है वह आज ही क्यों न शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
महापौर ने अपने आवास पर खड़ी कार से खुद ही लालबत्ती उतार दी। उनका कहना है कि बुधवार से ही वह बिना लालबत्ती की गाड़ी से चलेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के इस निर्णय से वीवीआईपी कल्चर खत्म होगा और समाज में समानता आएगी।
विज्ञापन