{"_id":"58e905494f1c1b1a205b5e12","slug":"mayor-election-this-time-the-photo-of-candidate-will-also-appear-in-the-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर चुनाव: इस बार ईवीएम में दिखेगी प्रत्याशी की फोटो भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर चुनाव: इस बार ईवीएम में दिखेगी प्रत्याशी की फोटो भी
अमर उजाला ब्यूरो/ गाजियाबाद
Updated Sun, 09 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
evm
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली बार निकाय चुनाव में मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की फोटो भी ईवीएम नजर आएगी। निकाय चुनाव का वोट डालने वाले निरक्षर भी अपने प्रत्याशी की फोटो पहचान कर उसके सामने वाला बटन दबा सकेगा।
निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच शनिवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए डीएम को जानकारी दी। चुनाव की तैयारियों का जायजा लेते हुए निर्वाचन आयुक्त ने जुलाई से पहले-पहले निर्वाचन संबंधित सभी कार्य पूरे करने के दिशा निर्देश दिए।
कांफ्रेंसिंग के दौरान डीएम निधि केसरवानी ने चुनाव आयुक्त को बताया कि चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों का डाटा फीडिंग का काम शुरू हो गया है। इस दौरान चुनाव आयुक्त ने डीएम को चुनावी तैयारियों की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा है।
विज्ञापन
डीएम निधि केसरवानी ने बताया कि चुनाव आयुक्त ने 12 अप्रैल तक परिसीमन की रिपोर्ट मांगी है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम के साथ ही नगर आयुक्त अब्दुल समद और सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह शामिल रहे।
प्रशासन से भी विभागों से मंगाई कर्मचारियों की लिस्ट
निकाय चुनाव की तैयारियों जिला प्रशासन पहले से ही कर रहा है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि गाजियाबाद में 297 सरकारी और अर्द्धसरकारी विभाग हैं। सभी विभागीय अधिकारियों से उनके यहां कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की लिस्ट मंगाई है।
जैसे-जैसे विभागों से कर्मचारियों की लिस्ट आ रही है निर्वाचन आयोग की साइट पर डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। अब तक दो से अधिक कर्मचारियों की डाटा फीडिंग की जा चुकी है।