फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Marrying second without divorcing first wife Cases surfaced in family counseling center in Ghaziabad

वो अभी भी पहले पति से मिलती है: पत्नी का जवाब- 'झगड़ा हुआ, जिसके बाद वो पहली बीवी के पास गया', ऐसे बढ़ रही रार

Thu, 25 May 2023 12:52 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 25 May 2023 12:52 AM IST
सार

विजय नगर निवासी महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में मामला दर्ज कराया कि उसका पति पहली पत्नी के पास वापस चला गया है। उसने बताया कि छह साल पहले उसने शादी की थी। पति की पहली शादी को 16 साल हो गए हैं और उसने तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी।

विज्ञापन
Marrying second without divorcing first wife Cases surfaced in family counseling center in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में पहली पत्नी से परेशान होकर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने के मामले परिवार परामर्श केंद्र में सामने आए हैं। मामलों में पुरुषों ने पहली पत्नियों को बिना तलाक दिए दूसरी शादी कर ली। विजय नगर निवासी महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में मामला दर्ज कराया कि उसका पति पहली पत्नी के पास वापस चला गया है। उसने बताया कि छह साल पहले उसने शादी की थी। पति की पहली शादी को 16 साल हो गए हैं और उसने तलाक लिए बिना ही दूसरी शादी कर ली थी। अब पति उसे छोड़कर फिर पहली पत्नी के पास चला गया है।

विज्ञापन

काउंसलिंग में महिला ने बताया कि उसका और पति का झगड़ा हो गया था जिसके बाद पति पहली पत्नी के पास वापस चला गया। पति ने कहा कि महिला की भी दूसरी शादी है और उसने भी पहले पति से तलाक नहीं लिया है। महिला अभी भी अपने पहले पति से मिलती है, जिसकी वजह से उनके बीच झगड़ा होता है। काउंसलर आफताब मामले की सुनवाई कर रही हैं उन्होंने कहा कि दोनों को दूसरी तारीख दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालकुआं निवासी व्यक्ति ने परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी के खिलाफ परेशान करने का मामला दर्ज कराया। मामले की काउंसिलिंग में पता चला कि व्यक्ति की दो पत्नियां हैं और उसने पहली पत्नी से तलाक लिए बिना दूसरी से शादी कर ली। उसने कहा कि पहली पत्नी परेशान करती थी और झगड़ा करती थी इसलिए उसने दूसरी शादी कर ली। अब पहली पत्नी उससे अपना हिस्सा और खर्च मांग रही है जिसके लिए उसने कोर्ट में भी मामला दर्ज का दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed