फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Married woman commits suicide due to domestic dispute in Hapur

गेट टूटते ही उड़े होश: महिला का फंदे से लटक रहा था शव... बड़ी बहन के देवर से हुई थी शादी; जताई जा रही ये आशंका

Tue, 14 Jan 2025 10:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Jan 2025 10:26 PM IST
सार

महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई। मायके वालों ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी।

विज्ञापन
Married woman commits suicide due to domestic dispute in Hapur
महिला ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैडा में विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


जनपद बुलंदशहर के गांव घासी सराय निवासी लोकेश की बेटी नेहा की शादी वर्ष 2023 में अपनी बड़ी बहन के देवर के साथ क्षेत्र के गांव रझैडा निवासी युवक के साथ हुई थी। नेहा की जेठानी अपने पति के साथ दिल्ली में रहती है, वहीं नेहा पति के साथ गांव में ही रह रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

मंगलवार की सुबह किसी बात को लेकर विवाहिता का अपने ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। जिससे गुस्साई महिला ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। दोपहर करीब दो बजे ससुराल पक्ष के लोग कमरे में पहुंचे और उसे आवाज लगाई, कोई जवाब न मिलने पर किसी तरह दरवाजा तोड़कर परिवार के लोग अंदर घुसे।

विज्ञापन

जहां महिला को फांसी के फंदे पर लटका देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना महिला के मायके पक्ष को दी गई। मायके वालों ने देर शाम घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। 

विज्ञापन

सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि परिवार में काफी समय से विवाद चल रहा था। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed