फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Many bones of a girl who fell in a monkey attack were broken

Ghaziabad News: बंदर के हमले में गिरी युवती की टूटी कई हड्डियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
Many bones of a girl who fell in a monkey attack were broken
डासना। डासना कस्बे में बंदरों के हमले में छत पर कपड़े सुखाने गई युवती तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे में युवती के पैर, कूल्हे में फ्रैक्चर व रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कस्बे में इसके पहले भी कई लोग बंदरों के हमले व काटने से घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर असलम हकीम की बेटी महक (20) घर में तीसरी मंजिल की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान 10-15 बंदरों के झुंड ने महक पर अचानक हमला कर दिया। बंदरों से बचाव के प्रयास में वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने महक को उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के समय महक की बीमार मां सितारा घर पर मौजूद थी, जबकि पिता मोहम्मद असलम व भाई शाहनवाज घर से बाहर गए थे। चिकित्सक ने बताया कि महक की दोनों टांगों व कूल्हे में फ्रैक्चर तथा रीढ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बंदरों का झुंड कभी भी किसी भी घर में घुस जाता है और रसोई में नुकसान पहुंचा जाता है। इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

नगर पंचायत डासना के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार का कहना है कि जल्द ही अभियान चलाकर बंदरों को पकड़वाकर जंगल में भिजवाया जाएगा।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed