{"_id":"58f638894f1c1b19744728ff","slug":"management-college-flying-scholarship-with-fake-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दाखिले से स्कॉलरशिप उड़ा रहे मैनेजमेंट कालेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दाखिले से स्कॉलरशिप उड़ा रहे मैनेजमेंट कालेज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Apr 2017 03:44 PM IST
विज्ञापन
फार्म पंजीकरण कराते छात्र-छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशा ठाकुर
विज्ञापन
गाजियाबाद। जनपद के कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट (पीजीडीएम) कोर्स में एससी/एसटी स्टूडेंट्स की छात्रवृत्ति का बड़ा घोटाला सामने आ रहा है। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जो प्रशासन और कालेजों की मिलीभगत से घोटाले की ओर इशारा कर रहे हैं।
बीएड के एक छात्र के पैरों तले उस समय जमीन खिसक गई, जब उसे पता चला कि एक अन्य कालेज ने उसके नाम पर फर्जी एडमिशन करके न केवल उसकी स्कॉलरशिप हड़प ली है बल्कि उसके दस्तावेज लगाकर बैंक में उसके नाम से अकाउंट भी खुलवा लिया है। डीएम के पास इस तरह की कई शिकायतें पहुंची हैं। ऐसे में कई कालेजों की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
पीड़ित बिजेंद्र का आरोप है कि उन्होंने साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र स्थित दिल्ली कॉलेज ऑफ स्टडीज में वर्ष 2015 में बीएड में दाखिला लिया था। साथ ही उन्होंने अपने कालेज में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
बाद में उन्हें जानकारी दी गई कि उनके नाम से छात्रवृत्ति जारी हो चुकी है। हैरान-परेशान बिजेंद्र ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि मोहन नगर स्थित बीएलएस इंस्टीट्यूट ने उन्हें अपने यहां का छात्र दिखाकर उनके नाम पर छात्रवृत्ति जारी करा ली है।
संदेह के घेरे में सिस्टम
बिजेंद्र का आरोप है कि उन्होंने कभी बीएलएस में दाखिला नहीं लिया। इसके बावजूद उनके सारे डॉक्यूमेंट्स कालेज के पास कैसे पहुंच गए और कैसे उनके नाम पर बैंक में डाक्यूमेंट का मिसयूज कर खाता खोल दिया गया।
एक अन्य छात्रा मोनिका ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था। बीएलएस में उसके नाम से पीजीडीएम में स्कॉलरशिप ली गई। बाद में उन्होंने जब इसकी शिकायत डीएम के साथ ही सीएम पोर्टल पर भी की तो उसके बाद कालेज की तरफ से मोनिका की बीएड की फीस जमा की गई।
क्या कहना है कॉलेज का
मोनिका के मामले में कालेज प्रशासन से गलती हो गई थी, जिसकी भरपाई उनकी फीस देकर चुकाई गई थी। फिलहाल बिजेंद्र का मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, रिकॉर्ड चेक कर ही कुछ कहा जा सकता है। - कपिल गर्ग, एडमिन हेड, बीएलएस
बोले अधिकारी
गाजियाबाद के सात कालेजों में पीजीडीएम कोर्स में शिकायतों पर इसकी शासन स्तर पर जांच चल रही है। पीजीडीएम कोर्स में पिछले तीन वर्षों के डेटा की जांच की जा रही है। प्रमुख सचिव ने इन कालेजों की जांच के लिए लखनऊ स्तर पर ही टीम गठित की हुई है। जिला प्रशासन स्तर पर ही जांच कराई जा रही है। - परितोष श्रीवास्तव, समाज कल्याण अधिकारी
इनसेट
इन कालेज पर लटकी जांच की तलवार
- आधुनिक इंस्टीट्यूट ऑफ प्रॉडक्टिविटी मैनेजमेंट- मोरटा
- बीएलएस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट- मोहन नगर
- जनहित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट- मटियाला
- एनआईएमटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट- ट्रोनिका सिटी लोनी
- शिवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज- पांडव नगर
- ट्रिनिटी कालेज फॉर मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी- मुरादनगर
- भगवती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- गाजियाबाद
छात्रवृत्ति दिलाने को बीसीए की छात्रा ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार
गाजियाबाद। दयानंद नगर स्थित विद्यावती मुकंदलाल गर्ल्स पीजी कॉलेज में बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा फरीन हुसैन ने अटकी हुई छात्रवृत्ति दिलाने के लिए सीएम से गुहार लगाई है। फरीन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को इस संबंध में शिकायत पत्र भेजा है।
छात्रा ने बीसीए दूसरे और तीसरे वर्ष की छात्रवृत्ति न मिलने की शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से छात्रवृत्ति फॉर्म को स्पष्ट कराने की गुहार लगाई। छात्रा ने बताया कि उनके पिता मजदूर हैं। वह मजदूरी करके पूरे परिवार का पालन-पोषण करते हैं। छात्रा ने शिकायत पत्र में अल्पसंख्यक मुस्लिम लड़कियों को छात्रवृत्ति न मिलने की बात भी लिखी। इस शिकायत पत्र के जरिए छात्रा ने मुख्यमंत्री से आगे की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दिलाने की अपील की।