फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Man injured in bus collision dies, companion critical

Ghaziabad News: बस की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत, साथी गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man injured in bus collision dies, companion critical
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय के समीप रविवार रात रोडवेज बस ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मनोज कुमार की सोमवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई और उनका साथी अजीत घायल हो गया। परिजनों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव शकूरपुर के रहने वाले दीपांशु ने बताया कि उनके पिता मनोज कुमार फर्नीचर का काम करते थे। बीते रविवार को मनोज कुमार अपने दोस्त अजीत के साथ किसी काम से मोदीनगर आए थे। वह रात में काम निपटाकर हापुड़ मार्ग की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह नगर पालिका के सामने पहुंचे तभी एक रोडवेज बस ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में मनोज और अजीत घायल हो गए। घायलों को नगर जीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में उपचार के दौरान मनोज कुमार की मौत हो गई। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed