{"_id":"6ae484b632ce08aaa00604a8","slug":"man-harassment-woman-after-promising-marriage-blackmails-her-using-an-obscene-video-accused-arrested-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
Fri, 30 Oct 2026 05:22 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:22 PM IST
सार
गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मसूरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार, पीड़िता युवती ने 26 अक्टूबर को थाना मसूरी में लिखित शिकायत दी थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नन्दग्राम थाना क्षेत्र की मास्टर कॉलोनी निवासी सोनू यादव ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। बाद में, जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी मुकर गया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन सम्बंध बनाना और जान से मारने की धमकी सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए, एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सोनू यादव को बृहस्पतिवार को मसूरी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन