फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Love couple tried to commit suicide due to refusal of marriage in Bulandshahr one died

इश्क की खातिर दी जान: शादी से इनकार पर प्रेमी युगल ने लगाई फांसी... एक की मौत; दूसरा जिंदगी-मौत से लड़ रहा

Wed, 27 Nov 2024 12:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 27 Nov 2024 12:58 AM IST
सार

युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक की हालत गंभीर देख परिजन स्याना निजी अस्पताल ले गए। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
Love couple tried to commit suicide due to refusal of marriage in Bulandshahr one died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी दो युवक व युवती में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अपने परिजनों से शादी के लिए बात कर रहे थे। दोनों पक्ष के परिजनों द्वारा शादी न कराने का दबाव पड़ने से नाराज हो गए। रविवार देर शाम युवती ने अपने बाग व युवक ने अपने घर में पंखे से फंदे से लटककर आत्महत्या की कोशिश की। 
विज्ञापन

फांसी लगाने की सूचना पर दोनो स्थानों पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को फंदे से नीचे उतरा। काफी समय लटका होने के कारण युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, युवक की हालत गंभीर देख परिजन स्याना निजी अस्पताल ले गए। जहां, स्थिति नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवक की हालत अभी नाजुक बनी हुई है। वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed